पुलिस अधीक्षक ने पत्रकारों एवं यूट्यूबर के साथ जिले को बेहतर पहचान दिलाने की पहल पर दिया जोर।

Breaking news News बिहार

जहानाबाद को सकारात्मक पहचान बनाना आप सभी को जिम्मेदारी -एस पी

जहानाबाद (बिहार) से ब्यूरो चीफ मनोहर सिंह का रिपोर्ट।

जहानाबाद -जिले को सकारात्मक पहचान एवं पर्यटन स्थल को वैश्विक पहचान दिलाना आप सभी पर निर्भर करता है,यह बातें आज रविवार को जिला कार्यालय के ग्राम फ्लेक्स भवन में पुलिस अधीक्षक कोटा किरण कुमार ने, जिले के पत्रकारों, ब्लोगर,रील मेकर्स एवं यूट्यूबर के साथ बैठक कर वार्ता के क्रम में कही।
उन्होंने कहा कि जहानाबाद एतिहासिक, सांस्कृतिक एवं पर्यटन की दृष्टिकोण से अत्यंत ही समृद्ध है। उन्होंने जोर देकर कहा कि जहानाबाद जिले के छवी को देश स्तर पर पहुंचाने का दायित्व हम सभी पर है। जिले के गौरवशाली इतिहास, सांस्कृतिक विरासत, ऐतिहासिक धरोहर एवं पर्यटन स्थलों को अधिक से अधिक प्रचार कर उच्चाइयों तक पहुंचाने में आप सभी पत्रकारों एवं यूट्यूबर तथा ब्लोगर को अहम भूमिका निभाने की आवश्यकता है। यहां के पर्यटन स्थलों को बिहार ही नहीं अपितु देश एवं दुनिया के मानचित्र पर पहुंचाने में आप सभी को साझा जिम्मेदारी बनती है। वहीं उन्होंने कहा कि जिले की पहचान, यहां के नागरिकों, प्रशासन, मिडिया और समाज के सभी वर्गों के सामुहिक प्रयास अति आवश्यक है। यदि सभी लोग सकारात्मक शोच के साथ प्रयास करें तो यह जिला, विकास, पर्यटन एवं निवेश के क्षेत्र में नई ऊंचाईयों तक पहुंच पाने में कामयाब हो सकता है।


पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जिले में शांती, कानून व्यवस्था एवं सुरक्षित वातावरण ही पर्यटन को बढ़ावा देने में सफल होगा। हालांकि उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन इस दिशा में निरंतर कार्य कर रहा है, ताकी जिले में आने वाले पर्यटकों को बेहतर एवं सुरक्षित वातावरण उपलब्ध हों।
वहीं उन्होंने आम जनों से अपील किया है कि जिले को सकारात्मक पहचान एवं जिले की छवि को बेहतर निर्माण में आगे बढ़ते हुए सक्रिय भूमिका अदा करें। उन्होंने कहा कि जहानाबाद जिले का सांस्कृतिक विरासत, ऐतिहासिक धरोहर एवं पर्यटन स्थलों को अधिक से अधिक प्रचार -प्रसार कर देश एवं दुनिया के मानचित्र पर स्थापित करने में आप सभी निरंतर प्रयास जारी रखें।
बैठक में साईबर उपाधीक्षक एवं यातायात उपाधीक्षक भी उपस्थित थे।