
शिवहर-भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय शिवहर रविवार को जिला अध्यक्ष नीरज कुमार सिंह की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण जी के पेश बजट का चर्अंचा के साथ स्वागत किया गया है। यह बजट 2026 ,0 27 के लिए पेश किया गया। जिसमें श्रीमती संगीता सिंह जी के कुशल निर्देशन में केंद्रीय बजट की लाइव टेलीकास्ट देखकर इस बजट को सर्व संपन्नता और देश को मजबूत करने वाला बजट बताया। बीजेपी जिला अध्यक्ष नीरज कुमार सिंह ने बताया यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूरदर्शी का उन्नत भारत बनाने से लेकर विश्व गुरु की पथ पर चलने वाला बजट है । 2047 तक भारत विकसित राष्ट्र किस श्रेणी में सर्वोपरि होगा। वहीं जिला महामंत्री राजेश कुमार राजू ने इस बजट को भारत के किसानों युवाओं एवं महिलाओं के लिए सर्वज्ञ विकास के दरवाजे खुलने वाले बजट है । महामंत्री विनय कुमार सिंह इस बजट में पीएम के विजन को पूरा करने बाला सबका साथ सबका विकास सबका प्रयास एवं सबके विश्वास को धरातल पर उतरने की पुरजोर प्रयास है।
मीडिया प्रभारी संजय कुमार तिवारी ने देश में तीन आयुर्वेदिक आयुर्विज्ञान संस्थान खोले जाने की पुरजोर सराहना करते हुए प्रधानमंत्री एवं वित्त मंत्री श्री निर्मला सीता रमन जी को धन्यवाद एवं शुभकामनाएं दीं हैं। भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष राजीव कुमार पांडे आदित्य कुमार सिंह विधि प्रकोष्ठ के जिला संयोजक शशि सुमन, ओबीसी मोर्चा के जिला अध्यक्ष अवधेश कुमार ने इस बजट को सारगर्वित दूरदर्शी एवं रोजगार सृजन में अहम भूमिका वाली बजट बताया एवं केंद्रीय सरकार की सराहना की है। वही युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष आदित्य कुमार सुरेश एवं अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष रामकरण पासवान ने इस बजट को भारत के विकास में मिल का पत्थर साबित होगा कामना की है: दुग्ध उत्पादकों के लिए डेयरी के क्षेत्र को बढ़ावा इंफ्रास्ट्रक्चर का डेवलपमेंट आईटीआर पेश करने का सरल उपाय युटुबर एवं सोशल प्लेटफार्म को बढ़ावा देकर 15 000 स्कूलों में एवं 500 कॉलेज में पढ़ाई को इंप्लीमेंट करने का प्रावधान अपनी सफल साहसिक दूरदर्शिता का परिचय देकर माननीय वित्त मंत्री ने सबका दिल जीत लिया।
