रामपुर मनिहारान/सहारनपुर/उप्र/महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रानी अहिल्याबाई होल्कर जयंती मनाई और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।

Breaking news News उत्तरप्रदेश

रिपोर्ट वैभव गुप्ता।

शनिवार को महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष श्रीमती श्वेता सैनी के नेतृत्व में पुण्य श्लोक रानी अहिल्याबाई होल्कर का जन्मदिवस पूजा सैनी के निवास पर श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाया गया। जहां उपस्थित महिलाओं ने रानी अहिल्याबाई होल्कर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर श्रीमती श्वेता सैनी ने छात्राओं एवं युवतियों को पुस्तकें वितरित कीं तथा उन्हें शिक्षा के माध्यम से आगे बढ़ने और अपने जीवन में उच्च लक्ष्य प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि “पुस्तकें मनुष्य की सबसे सच्ची मित्र होती हैं, जो ज्ञान, संस्कार और सफलता का मार्ग प्रशस्त करती हैं।” श्रीमती श्वेता सैनी ने कहा कि रानी अहिल्याबाई होल्कर भारतीय इतिहास की ऐसी महान शासिका थीं, जिन्होंने धर्म, नीति, न्याय और सुशासन का आदर्श प्रस्तुत किया। उनका जीवन त्याग, साहस, करुणा और जनसेवा का अनुपम उदाहरण है। उन्होंने अपने शासनकाल में समाज के सभी वर्गों के कल्याण के लिए कार्य किया तथा महिलाओं को सम्मान और सशक्तिकरण का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि रानी अहिल्याबाई होल्कर का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणा और मार्गदर्शन का स्रोत है। आज आवश्यकता है कि हम उनके आदर्शों को अपनाकर समाज सेवा एवं जनकल्याण के कार्यों को आगे बढ़ाएं। अंत में सभी ने रानी अहिल्याबाई होल्कर के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने तथा समाज हित में कार्य करने का संकल्प लिया। इस दौरान सीता भारद्वाज, पूजा, प्रीती, तृप्ति, राखी, नेहा, निशात सहित अन्य महिला कांग्रेस कार्यकर्ता एवं स्थानीय महिलाएं उपस्थित रही।