
रिपोर्ट वैभव गुप्ता।
नगर में त्यागी भवन में विराजमान आचार्य श्री 108 भारत भूषण जी ने प्रवचन देते हुए कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को धर्म के मार्ग पर चलना चाहिए। धर्म के बिना आपका जीवन शून्य है। धर्म के बिना धन नही है। आपको अपने बच्चों को बचपन से ही धर्म के संस्कार देने चहाइये। जिस दिन आपके बच्चों में धर्म के संस्कार आ गए उस दिन वे व्यसनों से दूर हो जाएगे। उन्होंने कहा कि अपने भावों मे निर्मलता लानी होगी। निर्मल भाव से जीवन में समता आती हैं। इस दौरान जैन समाज के प्रधान मनोज जैन, महामंत्री निपुण जैन, अभिषेक जैन, शशांक जैन, अमित जैन, अतुल जैन, भूपेन्द्र जैन, ललित जैन, अंशुल जैन, आर्जव जैन, वीरेश जैन, अनुराग जैन, विनय जैन, प्रशांत जैन, सुधीर जैन, राकेश जैन, शुभम जैन सहित समाज के सैकड़ों महिला पुरुष मौजुद रहे।
