भ्रष्टाचार में लिप्त राजस्व कर्मचारी निलंबित,घुस लेते विडियो वायरल होने पर बड़ी कार्रवाई।

Breaking news News बिहार



रतनी फरीदपुर अंचल में पदस्थापित राजस्व कर्मचारी अमरेंद्र कुमार पर घुस लेते हुआ था विडियो वायरल।

जहानाबाद (बिहार) से ब्यूरो चीफ मनोहर सिंह का रिपोर्ट।


जहानाबाद – जिला पदाधिकारी अल॑कृता पांडे ने,सोशल मीडिया पर एक वायरल विडियो मे रतनी फरीदपुर अंचल में पदस्थापित
अमरेन्द्र कुमार, राजस्व कर्मचारी -सह- प्रभारी अंचल निरीक्षक, के द्वारा राजस्व संबंधी कार्यों के लिए रिश्वत लेते दिखाई पड़ रहा था, फलस्वरूप जिला पदाधिकारी ने भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए राजस्व कर्मचारी को निलंबित कर कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई है।
इस बात की जानकारी देते हुए जिला पदाधिकारी ने बताई कि
वायरल विडियो के सत्यता की जाँच हेतु अनुमंडल पदाधिकारी को निदेश दिया था , जिसके परिप्रेक्ष्य मे आज दिनांक 28 फरवरी, 2025 को अनुमंडल पदाधिकारी, ने वायरल विडियो की सत्यता का जाँच कर जाँच प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया।
उन्होंने बताई कि 28 फरवरी को समर्पित जाँच प्रतिवेदन में वीडियो की सत्यता की पुष्टि हुई और कर्मचारी द्वारा रिश्वत लिए जाने के साक्ष्य प्रथम दृष्टया सही पाया गया।
रिश्वत लेते वायरल वीडियो के सत्यता पुष्टि के उपरांत भ्रष्टाचार के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करते हुए रतनी फरीदपुर अंचल के राजस्व कर्मचारी-सह-प्रभारी अंचल निरीक्षक, अमरेन्द्र कुमार को तत्काल प्रभाव से सरकारी सेवक (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियमावली, 2005 के नियम-9 की कंडिका-01 की उप कंडिका क एवं ग अंतर्गत अंतर्निहित प्रावधानों के आलोक में निलंबित किया गया।
वहीं उन्होंने बताया कि
बिहार सरकारी सेवक आचार नियमावली के प्रतिकूल इस कृत्य हेतु अंचल अधिकारी को भी निर्देशित किया गया है कि वे आरोपी अमरेन्द्र कुमार, राजस्व कर्मचारी-सह-प्रभारी अंचल निरीक्षक, के विरूद्ध आरोप प्रपत्र (विहित प्रपत्र-क ) गठित कर साक्ष्य सहित प्रतिवेदन को अनुमंडल पदाधिकारी, के माध्यम से शीघ्र प्रतिवेदन उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें, ताकि आगामी अनुशासनिक कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके ।