
जिले के सभी थाना अध्यक्ष एवं दंडाधिकारी को दिया आवश्यक निर्देश।
जहानाबाद (बिहार) से ब्यूरो चीफ मनोहर सिंह का रिपोर्ट।
जहानाबाद -होली पर्व के मद्देनजर जिले में शांति व्यवस्था एवं सुरक्षा को लेकर जिला पदाधिकारी अल॑कृता पांडे एवं पुलिस अधीक्षक अपराजित लोहान ने संयुक्त रूप से जिला निबंधन सह परामर्श केंद्र में पुलिस पदाधिकारियों एवं दंडाधिकारीयो के साथ बैठक कर आवश्यक निर्देश जारी किया।
जिला पदाधिकारी ने बताई कि जिले में कुल 128 स्थानों पर दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गई है।

वहीं जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने जिले के समस्त आम जनों एवं पुलिस कर्मियों को होली एवं रमजान त्योहार की शुभकामना दी।
उन्होंने बताया कि सभी थाना अध्यक्षों एवं अंचल अधिकारियों को सख्त निर्देश दिया गया है कि होली के अवसर पर साम्प्रदायिक सौहार्द एवं संवेदनशीलता को देखते हुए असमाजिक तत्वों एवं हुड़दंगियों पर सख्ती से कार्रवाई करें। वहीं अफवाह फ़ैलाने वालों एवं कानून के उलंघन करने वालों तत्वों पर कड़ी निगरानी रखते हुए कारवाई करने का निर्देश दिया गया। उन्होंने बताई कि सभी थाना अध्यक्षों को शरारती तत्वों एवं असमाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखने और वैसे लोगों पर रियायत न बरतते हुए कानूनी कार्रवाई करते हुए प्राथमिकी दर्ज करने की निर्देश दिया गया है। वहीं सभी थाना अध्यक्षों को निर्देश दिया गया है कि अपने अपने क्षेत्रों में आज से ही सभी चौकिदारो को प्रतिनियुक्ति कर विधी व्यवस्था सुदृढ़ करने के उद्देश्य से गस्ती में लगाना सुनिश्चित कर दे।साथ ही साथ कही अश्लील गाना एवं धार्मिक भड़काऊ गाना बजाया जा रहा है उसे चिन्हित कर कार्रवाई करने एवं नियंत्रण कक्ष को सुचित करने की बात कही गई है। वहीं सभी थाना अध्यक्षों को शराब के मामले में हाॅट स्पाॅट पर लगातार छापामारी करें। उन्होंने बताया कि होली पर्व पर के अवसर पर विधि व्यवस्था संधारण हेतु अनुमंडल कार्यालय अवस्थित निय॑त्रण कक्ष बनाया गया है जिसका दुरभाष संख्या 06114-223013 है।
वहीं स्वास्थ्य केंद्रों पर 24 घंटा चिकित्सा दल अलर्ट मोड़ में रहने हेतु सिविल सर्जन को निर्देश दिया गया है।

