पुलिस अधीक्षक ने आदर्श मध्य विद्यालय ऊटा के प्रांगण में लोक संवाद गोष्ठी का किया आयोजन।

Breaking news News बिहार

पुलिस एवं आम जनता के बीच विश्वास एवं झिझक हो दुर -एस पी

जहानाबाद (बिहार) से ब्यूरो चीफ मनोहर सिंह का रिपोर्ट।

जहानाबाद -जिले के नगर थाना क्षेत्र के ग्राम ऊटा मध्य विद्यालय के प्रांगण में पुलिस अधीक्षक अपराजित लोहान के नेतृत्व में, पुलिस महानिरीक्षक मगध प्रक्षेत्र गया के निर्देशानुसार,लोक संवाद गोष्ठीका आयोजन किया गया।
संवाद गोष्ठी में पुलिस अधीक्षक ने कहा कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य पुलिस और पब्लिक के बीच बेहतर तालमेल हो,ताकी स्थानीय समस्याओं का त्वरित निष्पादन सुनिश्चित हो सके। उन्होंने बताया कि पुलिस और आम जनता के बीच समन्वय और पारदर्शिता बढ़ाने के दिशा में एक बेहतर सकारात्मक कदम साबित होगा।लोक संवाद गोष्ठीके माध्यम से लोगों में जागरूकता के साथ साथ आम लोगों को अपनी समस्याओं को सीधे पुलिस प्रशासन के सामने रखने की दिशा में बेहतर प्रयास है।


उन्होंने बताया कि इस तरह के आयोजन से सामुदायिक पुलिसिंग का सही मार्गदर्शन का रुप न केवल कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करता है बल्कि आम जनों के मन में पुलिस के प्रति विश्वास एवं सुरक्षा की भावना को दोनों के बीच स्थापित करता है।
वहीं उन्होंने आम लोगों को जागरूक करते हुए बताया कि आयोजन से आम जनता एवं पुलिस पदाधिकारियों के बीच दुरी कम होता है साथ ही बिना किसी झिझक के अपनी बात मजबूती से रखने में हौसला बढ़ता है।
उन्होंने बताया कि इस तरह के आयोजन से स्थानीय स्तर की छोटी मोटी समस्याओं एवं शिकायतों का निपटारा भी गोष्ठियों के माध्यम से, आपसी सहमति से सम्भव हो जाता है।
लोक संवाद गोष्ठी में नगर थाना अध्यक्ष सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे,एवं आम जनों क उपस्थित भी काफी रही।