हत्या कांड का नामजद अपराधी को तीन साल में पुलिस गिरफतार करने में नाकामयाब।

Breaking news News बिहार


अपराधी गिरफ्त में न आने से पिड़ित परिवार को सता रहा है डर।

जहानाबाद (बिहार) से ब्यूरो चीफ मनोहर सिंह का रिपोर्ट।

जहानाबाद – तीन साल से फरार चल रहा अपराधी को पुलिस गिरफ्तार करने में अब तक कामयाब नही हो सका, फलस्वरूप पिड़ित परिवार को अपराधी से पुनः कांड न कर दे काफी भयभीत हो गया है।
यहां यह बता दें कि बीते 3/6/23 को जिले के परसबिगहा थाना क्षेत्र के ग्राम अमैन में क्रिकेट मैच को लेकर हुई विवाद में अवधेश प्रसाद के पुत्र सुबोध कुमार को पकड़ कर अपराधी धर्मवीर कुमार ने सीने में गोली मार दी, फलस्वरूप दौड़ कर चचेरा भाई संतोष कुमार गया तो धर्मवीर ने उसे भी पेट में गोली मार फरार हो गया,जिसे दोनों घायलों को तत्काल सदर अस्पताल लाया, जहां डॉक्टरों ने सुबोध कुमार को मृत घोषित कर दिया, तथा संतोष कुमार को पी एम सी एच रेफर कर दिया था।इस सम्बन्ध में परसबिगहा थाना में कांड संख्या 151/23 दर्ज किया गया था।
हालांकि पीड़ित मृतक के पिता अवधेश प्रसाद ने बताया कि उक्त कांड में और सभी अभियुक्त वेल पर है, लेकिन धर्मवीर को अब तक पुलिस पकड़ने में नाकामयाब साबित हो गई है। वहीं उन्होंने बताया कि मै पति पत्नी कई बार पुलिस अधीक्षक महोदय से धर्मवीर को गिरफ्तार करने हेतु गुहार लगा चुका हूं, फिर भी अभी तक अपराधी पुलिस गिरफ्त से बाहर है।
उन्होंने बताया कि हमलोग पुरा परिवार आज भी डर कर जीने को मजबूर हैं, तथा हमलोग को भी डर है कि कभी भी हमलोग के साथ भी अप्रिय घटना न घट जाए।
मामला चाहे जो कुछ भी हो लेकिन अभी तक अपराधी को पुलिस गिरफ्तार करने में सक्षम नहीं हो पाई है, तो पुलिस की निस्यकृता साफ दिखाई पड़ रहा है।