
जिला पदाधिकारी ने सभी परीक्षा केन्द्रों पर जाकर किया निरीक्षण।
जहानाबाद (बिहार) से ब्यूरो चीफ मनोहर सिंह का रिपोर्ट।
जहानाबाद -बिहार विद्यालय परीक्षा समिति, बिहार, पटना द्वारा आयोजित इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा के प्रथम दिन निष्पक्ष, शांतीपूर्ण, एवं स्वच्छ तथा कदाचार मुक्त कराने को लेकर जिला पदाधिकारी अनिल कुमार सिन्हा ने परीक्षा केन्द्रों पर जाकर निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में पाया कि सभी परीक्षा केन्द्रों पर शांतीपूर्ण वातावरण में परीक्षा संचालित किया जा रहा है।

वहीं जिला पदाधिकारी ने बताया कि जिले में कुल इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा के लिए 18 विद्यालयों में परीक्षा संचालित किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि आज प्रथम पाली कुल 8324 परीक्षार्थी थे, जिसमें 8235 परीक्षार्थी उपस्थित रहे। वहीं दुसरी पाली में कुल परीक्षार्थी 711 में 695 परीक्षार्थी शामिल हुए। उन्होंने बताया कि प्रथम पाली में 3 छात्र निष्कासित किया गया है, जिसमें राज्य संपोषित बालिका इंटर विद्यालय जहानाबाद में 01 , उच्च विद्यालय हाटी,काको में 01 तथा उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय काजीसराय, काको में 01 छात्र को निष्कासन किया गया है।

वहीं जिला पदाधिकारी ने परीक्षार्थीयों से अपील किया है कि सभी परीक्षार्थी,परीक्षा केन्द्रों पर समय से एक घंटा पहुंच जाएं, जिससे परीक्षा से पूर्व परीक्षार्थी को ठीक से तलासी ली जाएं। परीक्षा केन्द्रों पर पहुंच पाने में कभी कभी यातायात की समस्यायों से परीक्षार्थीयों को गुजरना पड़ जाता है। इसलिए समय से पूर्व आने पर परीक्षा स्वच्छ तरीके से सम्पन्न कराने में सहयोग करें।
