
जहानाबाद (बिहार) से ब्यूरो चीफ मनोहर सिंह का रिपोर्ट।
जहानाबाद – पुलिस अधीक्षक अपराजित लोहान जब से जहानाबाद का कमान संभाली,तब से जिले में विधी व्यवस्था सुदृढ़ करने,मादक पदार्थों पर रोक लगाने, अपराधियों को गिरफतार करने हेतु सभी थाना अध्यक्षों को आवश्यक निर्देश जारी करना प्रारंभ कर दिया है। वहीं नहीं उनकी कार्यशैली पर अच्छी रिजल्ट भी आ रहा है। साथ ही साथ सभी थाना का निरीक्षण एवं आम जनों से थाना परिसर में जन संवाद के माध्यम से लोगों की समस्यायों को सुनने एवं यथा शीघ्र समुचित जांच कर कार्रवाई करने का आदेश निर्गत कर रहे हैं।

इसी कड़ी में आज सोमवार को जहानाबाद पुलिस केंद्र का निरिक्षण किया एवं निरीक्षण के दौरान संधारित पजियो का जांच कर पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश जारी किया।
वहीं प्रेस रिलीज जारी जानकारी देते हुए बताया कि निरीक्षण के उपरांत पुलिस केंद्र में वाहन परेड कर पुलिस पदाधिकारी से कार्ड डायरी, रनिंग बुक, वाहनों की वर्तमान स्थिति,रख रखाव एवं लाॅग विवरण तथा उपयोग से सम्बंधित जानकारी लिया। वहीं उन्होंने वाहन से सम्बंधित,वाहन की रख रखाव, परिचालन प्रविष्ठियां, ईंधन उपयोग एवं यात्रा विवरण तथा आवश्यक दस्तावेज की अद्यतन स्थिति से सम्बंधित विशेष रूप से पुछताछ किया।

वहीं उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि सभी वाहनों के समुचित रख रखाव को सुनिश्चित ढ़ंग से करने एवं पारदर्शी तथा सुसंगत रिकार्ड संधारण हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया है।

