
रिपोर्ट वैभव गुप्ता।
मंगलवार को मदरलैंड पब्लिक स्कूल में स्पोर्ट्स मीट 2026 का भव्य, अनुशासित एवं सफल समापन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर खेल भावना, उत्साह और उमंग से परिपूर्ण दिखाई दिया।
समापन समारोह में विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को सर्टिफिकेट एवं मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया। पुरस्कार प्राप्त कर विद्यार्थियों में विशेष उत्साह देखने को मिला। स्पोर्ट्स मीट 2026 के अंतर्गत विद्यार्थियों के शारीरिक एवं मानसिक विकास को ध्यान में रखते हुए अनेक खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिनमें रिंग एक्टिविटी, स्पून रेस, बैलेंस द बॉल, फ्रॉग रेस, खो-खो, क्रिकेट, बैलून रेस, बैलून बैलेंस रेस, कलेक्ट द बॉल, सैक रेस आदि प्रमुख रहीं। सभी विद्यार्थियों ने खेलों में पूरे जोश, अनुशासन और खेल भावना के साथ भाग लिया। इस अवसर पर विद्यालय की प्रिंसिपल डॉ. शालू कुमारी ने कहा कि “खेल बच्चों के जीवन में अनुशासन, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता विकसित करते हैं। ऐसे आयोजनों से बच्चों का सर्वांगीण विकास होता है।विद्यालय के डायरेक्टर सत्य संयम भूर्यान ने अपने संबोधन में कहा कि “खेल शिक्षा का अभिन्न अंग हैं। शिक्षा के साथ-साथ खेलों में भागीदारी बच्चों को स्वस्थ, सक्रिय और आत्मनिर्भर बनाती है।”
वहीं विद्यालय की चेयरपर्सन श्रीमती श्वेता सैनी ने सभी विजेता विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि “खेल प्रतियोगिताएं बच्चों में टीम भावना, धैर्य और सकारात्मक सोच को बढ़ावा देती हैं। विद्यालय आगे भी इस प्रकार के आयोजनों को निरंतर आयोजित करता रहेगा।”
कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए विद्यालय प्रबंधन ने समस्त शिक्षकों, स्टाफ सदस्यों एवं विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया।

