
जहानाबाद (बिहार) से ब्यूरो चीफ मनोहर सिंह का रिपोर्ट।
जहानाबाद -जिले में चल रहे नीट पुनर्परिक्षा केन्द्रों पर नव पदास्थापित पुलिस अधीक्षक कोटा किरण कुमार ने कदाचार मुक्त संचालन हेतु निरीक्षण किया।
परिक्षा केन्द्रों पर निरीक्षण के क्रम में सुरक्षा व्यवस्था, एवं अन्य आवश्यक तैयारी की समिक्षा किया।

पुलिस अधीक्षक ने परिक्षा केन्द्रों पर तैनात सम्बंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया,ताकी परीक्षा का संचालन निष्पक्ष, पारदर्शिता एवं सुचारू रूप से सुनिश्चित किया जा सके। उन्होंने परीक्षा केंद्रों पर तैनात सम्बंधित पदाधिकारियों को स्पष्ट निर्देश जारी किया कि किसी भी हालत में परीक्षा की गोपनीयता, निष्पक्षता एवं पारदर्शिता की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने सम्पोषित बालिका उच्च विद्यालय, गांधी स्मारक इंटर स्तरीय विद्यालय, मुरलीधर उच्च विद्यालय एवं केन्द्रीय विद्यालय परीक्षा केंद्रों पर पहुंच निरीक्षण किया तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिया।
