रामपुर मनिहारान/सहारनपुर/उप्र/सत्संग में माता-पिता की सेवा पर दिया गया जोर, मानव सेवा के लिए किया आह्वान

Breaking news News उत्तरप्रदेश

रामपुर मनिहारान
श्री राधे सेवा मंडल ट्रस्ट द्वारा सत्संग कार्यक्रम में वक्ताओं ने माता-पिता की सेवा को जीवन का सबसे बड़ा धर्म बताते हुए लोगों से मानव सेवा के कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर भजन-कीर्तन और सत्संग का लाभ उठाया।

रिपोर्ट वैभव गुप्ता।

श्री राधे सेवा मंडल ट्रस्ट द्वारा धार्मिक व सामाजिक उद्देश्यों से निशुल्क सत्संग किया जाता है। सत्संग के माध्यम से श्री राधे सेवा मंडल ट्रस्ट के पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि माता-पिता की सेवा से बढ़कर कोई पुण्य कार्य नहीं है। उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति अपने माता-पिता का सम्मान और सेवा करता है, उसके जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का वास होता है। साथ ही समाज के जरूरतमंद लोगों की सहायता करना भी सच्ची मानव सेवा है।
सत्संग के दौरान भजन-कीर्तन के माध्यम से श्रद्धालुओं को धार्मिक और सामाजिक संदेश दिए गए। मंडल के सदस्यों ने लोगों से नशामुक्ति, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण तथा जरूरतमंदों की सहायता जैसे कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की। कार्यक्रम में समाज सेवा के कार्यों में योगदान देने का संकल्प लिया गया। इस दौरान संदीप मित्तल, गौरव अरोड़ा, राजू छाबड़ा ,अभिमन्यु ,मोहन मित्तल, राहुल, रवि सैनी गौरव मित्तल, शिवम मित्तल , आकाश पंडित सहित ट्रस्ट के अन्य सदस्य मौजूद रहे।