रामपुर मनिहारान/सहारनपुर/उप्र/भीषण गर्मी में शरबत वितरण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में राहगीरों, आमजन को ठंडा शरबत वितरित किया गया।

Breaking news News उत्तरप्रदेश

रिपोर्ट वैभव गुप्ता।

कस्बे के दिल्ली सहारनपुर हाईवे पर श्रीराम सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष संदीप मित्तल द्वारा लगाए गए शरबत वितरण शिविर का उद्घाटन थाना प्रभारी इंस्पेक्टर उम्मेद कुमार ने किया ओर कहा कि मानव सेवा सबसे बड़ी सेवा है। उन्होंने कहा कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति को जरूरतमंदों की सहायता के लिए आगे आना चाहिए तथा ऐसे सेवा कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए। उन्होंने श्री राम सेवा ट्रस्ट द्वारा किए जा रहे जनहित के कार्यों की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायक बताया।
श्री राम सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष संदीप मित्तल ने कहा कि भीषण गर्मी के मौसम में लोगों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से शरबत वितरण शिविर लगाया गया है। उन्होंने कहा समाज की सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है और भविष्य में भी जनकल्याण के ऐसे कार्यक्रम आयोजित करते रहेंगे । कार्यक्रम में गौरव मित्तल, विजय आनंद, चौधरी , अमर दीप, मनोज शर्मा, सचिन पवार, श्री मित्तल, सहित ट्रस्ट के पदाधिकारी मौजूद रहे।