पुलिस अधीक्षक ने अपने कार्यालय कक्ष में आम लोगों की सुनी फरियाद।

Breaking news News बिहार



जहानाबाद (बिहार) से ब्यूरो चीफ मनोहर सिंह का रिपोर्ट।

जहानाबाद -पुलिस अधीक्षक अपराजित लोहान ने जनता दरबार लगाकर आम लोगों कु फरियाद सुनी।
इस बात की प्रेस रिलीज कर जानकारी दी कि सरकार के निर्देशानुसार सप्ताह में दो बार जनता दरबार लगाकर आम लोगों को फरियाद को सुन त्वरित निष्पादन करने का प्रयास करें, ताकी आमलोगों को सरकार तथा पदाधिकारियों पर विश्वास बढ़े।
इसी कड़ी में आज कार्यालय कक्ष में जनता संवाद का आयोजन कर लोगों की फरियाद सुनी गई। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि आज जन संवाद में जिले के 17 फरियादियों ने अपनी समस्या को लेकर अपनी बातों को रखा।जिसे सभी आएं लोगों की समस्यायों को गम्भीरता पूर्वक सुना गया, और त्वरित समाधान हेतु सम्बंधित पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिया गया,और तत्काल समस्या को हल करने का निर्देश देते हुए की गई कार्रवाई से अवगत कराने का निर्देश दिया गया।