हाथ में हथकड़ी लगे दो छात्र पहुंचे परिक्षा केन्द्र,अद्भुत दृश्य, विद्यार्थी भौंचक,हथकड़ी मे छात्र परंतु जज्बा शिक्षा की।

Breaking news News बिहार



प्रवेशिका उच्च विद्यालय शकूराबाद में पुलिस अभिरक्षा में पहुंचा छात्र।

जहानाबाद -रतनी से धीरेन्द्र कुमार की रिपोर्ट।

जहानाबाद -रतनी -प्रवेशिका उच्च विद्यालय में उस वक्त दृश्य देखकर अन्य छात्र भौंचक रह गए,जब हाथ में लगी हथकड़ी दो छात्र परिक्षा केन्द्र पर पुलिस की अभिरक्षा में शामिल होने पहुंचे।
शिक्षा का जनून हों तो किसी भी परिस्थिति में हों, उसे कोई रोक नहीं सकता।जो दृश्य लोगों के सामने आई,बेहद ही इसे जज्बा से परिपूर्ण दिखा।
आज सोमवार को प्रवेशिका उच्च विद्यालय शकूराबाद में इ॑टरमेडियट के परिक्षा में शामिल होने आए दो छात्र एक हाथ में प्रवेश पत्र तो दुसरे हाथ में हथकड़ी लगे पुलिस अभिरक्षा में विद्यालय में प्रवेश किया।हाथ में हथकड़ी देख अन्य छात्र भौंचक रह गए।
बताया जाता है कि दोनों छात्र पुलिस पर रोड़ेबाजी का आरोपी हैं,जो फिलहाल मंडल कारा में बंद है। न्यायालय के आदेशानुसार दोनों छात्रों को परिक्षा में शामिल होने के निर्देश के आलोक में परिक्षा में शामिल होने पुलिस अभिरक्षा में, परिक्षा केन्द्र पर पहुंचे।
वहीं प्राचार्य ने बताया कि दोनों छात्रों को नियमानुसार एक अलग कमरा में पुलिस की अभिरक्षा में ‌परिक्षा में बैठ शांतीपूर्ण माहौल में परिक्षा सम्पन्न कराया गया।