पुलिस अधीक्षक ने अपने कार्यालय कक्ष में लगाया जनता दरबार।

Breaking news News बिहार



20 फरियादियों ने अपना सुनाया फरियाद।

जहानाबाद (बिहार) से ब्यूरो चीफ मनोहर सिंह का रिपोर्ट

जहानाबाद -सरकार के निर्देशानुसार अब सप्ताह में दो बार जनता दरबार लगाकर लोगों की समस्यायों को सुन निष्पादन करने का प्रयास किया जा रहा है।
इसी कड़ी में आज सोमवार को पुलिस अधीक्षक अपराजित लोहान ने अपने कार्यालय कक्ष में जनता दरबार लगाकर आम लोगों की समस्यायों से अवगत हुए।
पुलिस अधीक्षक ने जानकारी देते हुए बताया कि आज लगाएं गए जनता दरबार में 20 लोगों ने अपनी समस्याओं को लेकर आवेदन दिया।आम लोगों को दिया गया आवेदन पर विचार करते हुए समस्याओं से अवगत होकर, समस्यायों को गम्भीरता पूर्वक सुना,और आवेदन के आलोक में त्वरित निष्पादन हेतु सम्बंधित पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिया गया।
वहीं उन्होंने बताया कि सम्बंधित पदाधिकारियों को सुनिश्चित करते हुए निर्देश दिया गया कि आवेदन पर दिए गए समस्यायों पर गहन जांच पड़ताल करते हुए तत्काल कार्रवाई करे,ताकी लोगों का विश्वास पुलिस के प्रति ज्यादा समर्पित हों।