मध्य विद्यालय मोदनगंज के प्रधानाचार्य पर गिर सकती है गाज, जांच की कार्रवाई हुई तेज़।

Breaking news News बिहार

मिड डे मील में छात्रों द्बारा तुड़ाई गई थी लकड़ी,खबर छपने पर अधिकारियों की खुली निंद।

जहानाबाद (बिहार) से ब्यूरो चीफ मनोहर सिंह का रिपोर्ट।

जहानाबाद -जिले के मोदनगंज प्रखंड क्षेत्र के मध्य विद्यालय मोदनगंज के प्रधानाचार्य पर गाज गिर सकती है। प्रधानाचार्य द्वारा छात्रों से विद्यालय के कमरों में लगा खिड़की एवं दरवाजा को तोड़वा कर मिड डे मील बनाने की एस के लाइव न्यूज चैनल प्रमुखता से खबर प्रकाशित किया था।खबर पर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी ने विद्यालय की जांच सही पाया गया, इतना ही नहीं विद्यालय में पदस्थापित शिक्षिका ने प्रधानाचार्य पर कई गम्भीर आरोप भी लगाई, महिला शिक्षिका ने मानसिक तथा शारीरिक प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए कारवाई की मांग भी उठाई।


हालांकि जब प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी से मध्य विद्यालय मोदनगंज के प्रधानाचार्य के सम्बध में जानकारी ली गई, तो उन्होंने उन्होंने बताया कि, प्रधानाचार्य के खिलाफ जिला शिक्षा पदाधिकारी के पास लिखित प्रतिवेदन दी गई है।
उन्होंने बताया कि अपने पत्रांक संख्या 1116 दिनांक 11/4/26 के द्वारा जिला शिक्षा पदाधिकारी जहानाबाद को प्रधानाचार्य पंकज कुमार सिंह के खिलाफ,शिक्षिका के साथ गलत आचरण, बेमतलब परेशान करना, विद्यालय में पदस्थापित सभी शिक्षक एवं शिक्षिका के प्रति अशोभनीय व्यवहार करना जैसे कई गम्भीर आरोप वर्णित है।


इतना ही नहीं उन्होंने बताया कि स्थानीय जन प्रतिनिधि पंचायत समिति सदस्य ने भी प्रधानाचार्य के खिलाफ मनमानी करने, विद्यालय में शिक्षण ग्रहण कर रहे छात्राओं से इमारती लकड़ी तुड़वाने,मिड डे मील में इमारती लकड़ी से खाना बनवाने जैसे गम्भीर आरोप लगाया है। जिससे प्रतित होता है तो प्रधानाचार्य पंकज कुमार सिंह की कार्य प्रणाली बहुत ही अपेक्षा पूर्ण है।
मामला चाहे जो कुछ भी हो लेकिन मध्य विद्यालय मोदनगंज के प्रधानाचार्य द्वारा किया गया कार्य, शिक्षा विभाग की लचर व्यवस्था की पोल खोलता दिख रहा है।
देखना है कि जिला शिक्षा पदाधिकारी भ्रष्ट प्रधानाचार्य के खिलाफ कब कारवाई करते हैं।