उप्र/सहारनपुर/रामपुर मनिहारानदिल्ली यमुनोत्री मार्ग पर अज्ञात ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर लगने से बाईक सवार दो व्यक्ति गम्भीर रूप से घायल हो गए।

Breaking news उत्तरप्रदेश


मौके से गुजर रहे एक राहगीर ने अपने वाहन से दोनों घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।



रिपोर्ट वैभव गुप्ता।


घटना दिल्ली यमुनोत्री हाइवे पर स्थित गाँव कंजौली के पास की है। बताया गया है कि राकेश 60 वर्ष पुत्र सुखबीर व सोनू 25 वर्ष पुत्र अतर सिंह निवासी ग्राम मौहम्मद पुर गुर्जर थाना तीतरो बाईक द्वारा सहारनपुर जा रहे थे जब वे गाँव कंजौली के पास पहुंचे तो ट्रैक्टर ट्राली ने उनकी बाईक में टक्कर मार दी जिससे दोनों गम्भीर रूप से घायल हो कर सड़क पर गिर गए। घटना के बाद ट्रैक्टर ट्राली चालक मौके से फरार हो गया। उसी समय यहाँ से गुजर रहे गाँव पहांसु निवासी सचिन ने मानवता का परिचय देते हुए दोनों घायलों को अपनी कार से सीएचसी में उपचार के लिए भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने उनकी हालत गम्भीर देख कर उपचार के बाद जिला अस्पताल में रैफर कर दिया।