पंचायत समिति सदस्यों ने लिया इस्तीफा वापस।

Breaking news News बिहार

जहानाबाद -रतनी से धीरेन्द्र कुमार की रिपोर्ट।

जहानाबाद -रतनी – प्रखंड क्षेत्र के निर्वाचित 11 पंचायत समिति सदस्यों ने अपना जिला पदाधिकारी को सौंपा इस्तीफा वापस ले लिया।
इस बात की जानकारी देते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी आकांक्षा कुमारी ने बताई कि बीते 15 अप्रैल को प्रखंड क्षेत्र के 11 पंचायत समिति सदस्य द्वारा जो बीते जिला पदाधिकारी जहानाबाद को इस्तीफा सौंपा गया था, वो सभी पंचायत समिति सदस्य अपना इस्तीफा वापस ले ली है। उन्होंने बताया कि पंचायती राज विभाग बिहार सरकार के गाइड लाइन में वर्णित बिंदुओं पर विचार कर,वरीय पदाधिकारी के निर्देशानुसार पुनः आदेश निर्गत किया जाएगा।


वहीं पंचायत समिति सदस्य पूर्व प्रखंड प्रमुख सोनी कुमारी ने बताई कि जिला पदाधिकारी द्वारा एक सप्ताह का समय निर्धारण के उपरांत हम सभी 11 पंचायत समिति सदस्य अपना इस्तीफा वापस लिया ।
यहां यह बता दें कि प्रखंड प्रमुख के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर बीते 15 अप्रैल को अविश्वास प्रस्ताव पर मत विभाजन हेतु तिथि निर्धारित की गई थी। परंतु मत विभाजन एवं अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा हेतु 11 पंचायत समिति सदस्य उपस्थित हुए थे, फलस्वरूप बिना मत विभाजन के प्रखंड विकास पदाधिकारी बैठक से निकल गई,और उन्होंने उपस्थित सदस्यों को यह कहकर बैठक से बाहर निकल गई कि प्रखंड क्षेत्र के निर्वाचित सदस्यों में दो तिहाई बहुमत होना अनिवार्य है,तभी अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा हो सकती है।
इसी को लेकर गुस्साएं 11 पंचायत समिति सदस्यों ने जिला पदाधिकारी को अपना इस्तीफा सौंप दिया था।