पुलिस महानिरीक्षक मगध प्रक्षेत्र गया ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय मे कांडों का किया समीक्षा।

Breaking news News बिहार

पुलिस अधीक्षक ने पुलिस महानिरीक्षक को सप्रेम किया गमला भेंट।

जहानाबाद (बिहार) से ब्यूरो चीफ मनोहर सिंह का रिपोर्ट।

जहानाबाद -मगध प्रक्षेत्र पुलिस महानिरीक्षक क्षत्रनील सिंह ने जहानाबाद पुलिस अधीक्षक कार्यालय का निरीक्षण किया।
कार्यालय निरीक्षण के पूर्व मगध प्रक्षेत्र महानिरीक्षक को पुलिस अधीक्षक अपराजीत लोहान ने सप्रेम पौधा देकर सम्मानित किया।
पुलिस महानिरीक्षक ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय के लेखा शाखा के कार्यों का गहन समीक्षा किया। जिले में लुट एवं डकैती जैसे गम्भीर मामलों को विस्तृत समीक्षा किया। वहीं उन्होंने न्याय प्रक्रिया में तेजी लाने एवं विधि व्यवस्था को सुदृढ़ करने एवं शांती व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त करने हेतु अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी को आवश्यक निर्देश दिया। साथ ही साथ अन्य उपस्थित पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया,और कांड में निष्पक्ष रूप से कार्य करने हेतु निर्देश दिया।


कार्यालय निरीक्षण के क्रम अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी घोषी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर, सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी उपस्थित रहे।