
नवादा शोभ मंदिर परिसर में उल्लासमय माहौल में भगवान बलभद्र के मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन वैदिक विधि विधान के साथ किया गया।
बलभद्र पूजा प्रबंधन समिति के लखन भोजपुरी ने कहा कि भगवान बलभद्र का नया मंदिर सलीके से बनाया जाएगा ।भगवान बलभद्र मंदिर निर्माण की आधारशिला रखी गई है । नया भगवान बलभद्र मंदिर का शिलान्यास भक्तों के लिए समर्पण का उत्सव है।

इस भूमि पूजन एवं आधारशिला रखने के कार्यक्रम में शिव कुमार भगत , लखन भोजपुरी , संगीता भगत , सारिका भगत , पूनम भोजपुरी ,श्वेता भगत और प्रियंका भगत सहित अन्य दर्जनों लोग मौजूद थे ।
