सहारनपुर/नकुड़/रामलीला महोत्सव में लीला का मंचन करते हुए श्रीराम रामलीला मंडल के कलाकारों द्वारा लक्ष्मण शक्ति और कुंभकर्ण वध लीला का सजीव मंचन किया गया।

Breaking news उत्तरप्रदेश





कस्बा नकुड़ में आयोजित रामलीला महोत्सव में मेघनाद मायावी युद्ध कर लक्ष्मण पर वीर घातनी शक्ति से प्रहार करता है। इससे लक्ष्मण युद्ध भूमि पर मूर्छित होकर गिर जाते हैं। श्री राम सेना चिंतित नजर आती है। वही विभीषण के कहने पर हनुमान लंका से सुषेण वैद्य को लाते हैं।वैध जी हिमालय से संजीवनी बूटी लाने की बात कहते है। तभी हनुमान जी हिमालय की और जाते है।और संजीवनी बूटी की खोज करते है, इसके साथ ही हनुमान जी पूरा पर्वत उठा लाते है ।वही संजीवनी बूटी से लक्ष्मण की मूर्छा टूट जाती है।और श्री राम सेना उत्साहित नजर आती है। उधर लंका में रावण के कहने पर राक्षस कुंभकर्ण को निद्रा से जगाते हैं। वह रावण के कहने पर कुंभकर्ण को लंका का हाल बताते है ,तभी कुंभकर्ण युद्ध करने युद्धभूमि में आता है।श्री राम और कुंभकर्ण के बीच युद्ध होता है।जिसमें श्री राम कुंभकर्ण का वध कर देते है। श्री राम का अभिनय विपिन शर्मा,लक्ष्मण का जतिन सीता अभिनय विकास ,हनुमान का लक्षण, कुंभकर्ण सुरेश कश्यप मेंघनाथवेद कश्यप रावण की भूमिका में मनीष नामदेव ने बड़ा ही सुंदर अभिनय किया।श्रीरामलीला मंडल के अध्यक्ष सुरेश कश्यप महामन्त्री प्रदीप धनगर ,निदेशक पवन गुप्ता ,प्रवीण सिंघल,महोत्सव समिति के प्रधान अक्षय गोयल महामंत्री गौरव सिंघल,प्रशान्त गोयल,साहिल सिंघल,बाला देवी ऋषिपाल शर्मा आदि मौजूद रहे।