मुरहारा पंचायत पैक्स अध्यक्ष पद पर शशी वर्मा, तो झुनाठी पंचायत में बिरेंद्र कुमार मंडल ने सीट रखा बरकरार।

Breaking news News बिहार

जहानाबाद -रतनी से धीरेन्द्र कुमार की रिपोर्ट।

जहानाबाद -रतनी -प्रख॑ड क्षेत्र के दो पंचायतों में आज बुधवार को पैक्स अध्यक्ष पद के लिए मतदान शांतीपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ। मतदान के उपरांत प्रखंड मुख्यालय स्थित मनरेगा भवन में मतगणना का कार्य सम्पन्न हुआ।
प्रखंड विकास पदाधिकारी सह निर्वाची पदाधिकारी श्रेया कुमारी ने बताई कि मुरहारा पंचायत में कुल मतदाताओं की संख्या 1537 में कुल 1042 मतदाताओं ने अपना मत का प्रयोग किया। मतगणना के उपरांत शशी वर्मा को 645
कौशलेंद्र कुमार को 326
वहीं लक्षुमण कुमार को 33
मत प्राप्त हुआ। इस तरह शशी वर्मा ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कौशलेंद्र कुमार 319 मतों से हराकर पांचवीं बार पैक्स अध्यक्ष पद काबिज रहे।
वहीं झुनाठी पंचायत पैक्स अध्यक्ष पद पर पांचवीं बार बिरेंद्र कुमार मंडल निर्वाचित घोषित हुए उन्होंने बबन कुमार को 267 मतों से हराया।
बिरेंद्र कुमार मंडल को 361 मत मिले, वहीं बबन कुमार को 94 मत से ही संतोष करना पड़ा।
वहीं दोनों विजयी पैक्स अध्यक्ष को प्रमाण पत्र दिया गया।


विजयी शशी वर्मा एवं बिरेंद्र कुमार मंडल को समर्थकों ने फुल माला पहनाकर भब्य स्वागत किया।