
मवेशी चराने के क्रम अचानक ठनका गिरने से घटना स्थल पर ही हुई मौत, परिजनों में मचा चित्कार।
जहानाबाद -रतनी से धीरेन्द्र कुमार की रिपोर्ट।
जहानाबाद -रतनी – प्रखंड क्षेत्र के शकूराबाद थाना क्षेत्र के ग्राम पांडे चक निवासी का आकाशीय बिजली ( ठनका) की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। जिससे आस पास में अफरा तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया।
वहीं परिजनों में चित्कार मच गया।
बताया जाता है कि जिले के शकूराबाद थाना क्षेत्र के ग्राम पांडे चक निवासी नरेश यादव बधार में मवेशी चरा रहे थे कि, अचानक आंधी पानी के साथ बादल की गड़गड़ाहट गुंजी, हालांकि नरेश यादव छुपने हेतु भागने की कोशिश किया, लेकिन अचानक आकाशीय बिजली की चपेट में आने से घटना स्थल पर ही मौत हो गई।
ग्रामीण सह समाजसेवी शिवशंकर प्रसाद ने बताया कि पांडे चक निवासी नरेश यादव, सिकंदरपुर मुसहर टोली के पश्चिम मवेशी चरा रहे थे। अचानक आई आंधी पानी के साथ बादल की गड़गड़ाहट के साथ आकाशीय बिजली गिरी,जिसकी चपेट में आने से घटना स्थल पर ही मौत हो गई।

घटना की खबर लगते ही ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई।
वहीं स्थानीय मुखिया सुबेलाल यादव ने बताया कि घटना की सुचना प्राप्त होते ही मौके पर पहुंच, घटना की जानकारी ली, तथा शकूराबाद थाना को सुचित किया। उन्होंने बताया कि नरेश यादव भुमिहीन एवं गरीब परिवार के सदस्य हैं, तथा परिवार का भरण पोषण का एक मात्र सहारा थे। उन्होंने जिला पदाधिकारी से अनुरोध किया है कि इनके परिवार को सरकार से मिलने वाली सहायता राशि अविलंब दिलाने की कृपा करें।साथ ही उन्होंने बताया कि कबीर अंत्येष्टि के तहत तीन हजार रुपए की राशि मृतक के परिजन को दिया गया है।
वहीं घटना की सुचना प्राप्त होते हैं मौके पर पुलिस पहुंच आवश्यक कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम हेतु जहानाबाद भेजा।

वहीं परिजनों में चित्कार मच गया है, परिजनों का रो रो कर बुरा हाल बना हुआ है, तथा गांव में मातम छा गया है।
