अपराधियो ने दो गुमटी को किया आग के हवाले, लाखों रुपए की सम्पत्ति जलकर हुआ खाक।

Breaking news News बिहार



जहानाबाद (बिहार) से ब्यूरो चीफ मनोहर सिंह का रिपोर्ट।

जहानाबाद -जिले से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आई है, जहां बीते सोमवार की रात अपराधियो ने दो गुमटी में आग लगा दी, जिससे गुमटी में रखा सारा सामान जलकर खाक हो गया।इस घटना से एक बार फिर पुलिस प्रशासन की अपराधियो ने चुनौती दे डाली।
बताया जाता है कि जिले के भेलावर थाना क्षेत्र के मई हाल्ट के पास अवस्थित दो गुमटी, में बीते सोमवार की रात्रि में असमाजिक तत्वों ने आग लगा दी, जिससे घटना की जानकारी मिलते ही आसपास में अफरातफरी का माहौल उत्पन्न हो गया। वही गुमटी में रखा लाखों रुपए का समान जलकर खाक हो गया।
पिड़ित गुमटी संचालक अखिलेश प्रसाद ने बताया कि गुमटी में चाय,नास्ता,गुटका सहित अन्य समान जो करीब पचास हजार रुपए का समान जलकर खाक हो गया। वही उन्होंने बताया कि रात करीब आठ साढ़े आठ बजे सही सलामत बंद कर घर गया था,सुबह आया तो देखा कि गुमटी जलकर खाक हो चुका है। वही संजय गिरी ने बताया कि मेरा गुमटी में अंडा,खैनी सहित अन्य समान था जो जलकर खाक हो गया। वही उन्होंने आरोप लगाया है कि ग्राम मठिया के कुछ लड़के चार पांच दिन पूर्व लड़कियों को दैख विडियो बना रहा था,जिसको मना किया तो उनलोग आंख तरेर क्रोधित हो कर गया था। लेकिन दो दिन पूर्व पुनः चार पांच लड़का आया और विडियो बनाने लगा,जब मना किया तो मेरे साथ उलझ गया था,जब 112 की पुलिस आई तो लडकन भाग गया।जब लड़कनो पर कारवाई नहीं हुई तो, बीते सोमवार की शाम में भी उनलोग आया था। इसलिए शक है कि हमलोग को जाने के बाद रात्री में वही लोग गुमटी में आग लगाई होगी।
वही घटना की सुचना प्राप्त होते ही मौके पर पुलिस पहुंच मामले की छानबीन में जुट गई है। वही भेलावर थाना अध्यक्ष ने बताया कि जल्द ही अपराधियो को पता लगा गिरफ्तार कर लिया जाएगा।