माननीय मंत्री प्रमोद चंद्रवंशी के चाचा स्व सीता प्रसाद जी के श्राद्ध कर्म में गणमान्य लोगों ने अर्पित किया भावभीनी श्रद्धांजलि

Breaking news News बिहार

बिहार सरकार के खान एवं भूतत्व सह खेल एवं कला संस्कृति मंत्री ने स्व प्रसाद के तैल चित्र पर किया पुष्पांजलि अर्पित।

जहानाबाद(बिहार) से ब्यूरो चीफ मनोहर सिंह का रिपोर्ट।

जहानाबाद -जिले के काको प्रखंड अंतर्गत ग्राम नेरथुआ मठ निवासी बिहार सरकार के माननीय खान एवं भूतत्व सह खेल एवं कला संस्कृति मंत्री प्रमोद चंद्रवंशी जी के चाचा स्व. सीता प्रसाद जी के निधन के उपरांत आयोजित श्राद्धकर्म सह श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, परिवारो एवं ग्रामीणों ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित किया।
श्रद्धांजलि सभा में वक्ताओं ने स्व. सीता प्रसाद जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वे अत्यंत सरल स्वभाव,मिलनसार, उच्च विचार के समाजिक व्यक्ति थे ।उन्होंने अपने जीवन में पारिवारिक एवं सामाजिक मूल्यों का सदैव पालन किया। उनके निधन से परिवार ,समाज को अपूरणीय क्षति हुई है। जिसकी भरपाई संभव नहीं है। सभा के अंत में उपस्थित लोगों ने 2 मिनट का मौन रखकर स्व. सीता प्रसाद जी के दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना किया तथा शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की।


इस मौके पर उपस्थित माननीय बिहार सरकार के माननीय खान एवं भूतत्व सह खेल एवं कला संस्कृति मंत्री प्रमोद चंद्रवंशी,राजद के जिला प्रधान महासचिव परमहंस राय, उपाध्यक्ष अवधेश चंद्रवंशी, जदयू के वरिष्ठ नेता जयप्रकाश चंद्रवंशी, पूर्व मुखिया हरिलाल यादव एवं जगदीश यादव ,संत प्रसाद, राजद नेता डॉ रविकांत, मुंगेश्वर यादव, शत्रुघन कुमार, भाजपा नेता विजय कुमार सरकार के साथ साथ समस्त परिवार के लोग उपस्थित रहे और स्व. सीता प्रसाद जी के छाया चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किया।