
रामपुर मनिहारान
तहसील परिसर में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर एडीएम संतोष बहादुर सिंह के समक्ष 29 शिकायतें मिली जिनमें से 5 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया।
रिपोर्ट वैभव गुप्ता।
शनिवार का अवकाश घोषित होने के कारण सोमवार को तहसील परिसर में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें फरियादियों की जनसुनवाई करते हुए एडीएम सन्तोष बहादुर सिंह ने अधिकारियों को फरियादियों की समस्याओं का निस्तारण करने के कड़े निर्देश दिए। समाधान दिवस में कुल 29 फरियादी अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे।
राजस्व विभाग से संबंधित 24 और आपूर्ति विभाग की 5 शिकायतें दर्ज की गईं। अधिकारियों ने तत्परता दिखाते हुए 5 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया। शेष शिकायतों को संबंधित विभागों को समय सीमा के भीतर सुलझाने के लिए सौंपा गया। एडीएम संतोष बहादुर सिंह ने कहा कि कार्यालयों और समाधान दिवस में आने वाली शिकायतों का निस्तारण केवल कागजों तक सीमित न रहे, बल्कि उसकी धरातल पर भी गुणवत्ता की भी जांच होनी चाहिए। वहीं, एसडीएम डॉ. पूर्वा शर्मा ने सभी विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देशित किया कि आमजन की समस्याओं का निष्पक्ष रूप से और प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाए। इस दौरान सभी विभागों के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
