श्यामल सिन्हा अंडर 16 में नवादा की बड़ी जीत

Breaking news Cricket News बिहार

बिहार क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा नालंदा के पावापुरी में आयोजित श्यामल सिन्हा अंडर 16 अंतर जिला क्रिकेट प्रतियोगिता में नवादा का मुकाबला नालंदा की टीम से हुआ। नवादा के कप्तान विक्रम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 49 ओवर में 263 रन बनाकर ऑल आउट हुई। नवादा की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए धरम कुमार ने शानदार 74 अंकित ठाकुर ने 61 जबकि राज पांडे ने 17 रनों का योगदान अपनी टीम के लिए दिया ।


गेंदबाजी करते हुए नालंदा के गेंदबाज शिवम ने चार विकेट जबकि आर्यन एवं शशिकांत ने दो-दो खिलाड़ियों को आउट किया ।इसके जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी नालंदा की टीम 48 ओवर में 168 रन बनाकर ऑल आउट हो गई नालंदा के तरफ से प्रतीक ने 25 राज ने 24 जबकि शिवम एवं प्रियांशु ने 20-20 रनों का योगदान अपनी टीम के लिए दिया। नालंदा का कोई भी बल्लेबाज बड़ा स्कोर करने में नाकाम रहे। गेंदबाजी करते हुए नवादा के गेंदबाज अंकित ठाकुर ने शानदार चार विकेट झटके एवं राज पांडे ने दो खिलाड़ियों को आउट किया। अंकित ठाकुर के उसके शानदार प्रदर्शन (चार विकेट एवं 61 रन) बनाने के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच की ट्रॉफी दी गई। कल नवादा का मुकाबला शेखपुरा की टीम से होगा।