पुलिस अधीक्षक ने गुरुकुल हाॅस्टल का किया निरीक्षण।

Breaking news News बिहार

बीते 6 अप्रैल को यू के जी में पढ़ने वाले मासुम बच्चे की कर दी गई थी निर्मम हत्या।

जहानाबाद (बिहार) से ब्यूरो चीफ मनोहर सिंह का रिपोर्ट।

जहानाबाद – जिले के कड़ौना थाना क्षेत्र के लोदीपुर स्थित गुरुकुल हाॅस्टल में एक यू के जी में पढ़ने वाले पांच वर्षीय मासुम छात्र की संदिग्ध स्थिति में मृत्यु हो गई थी, हालांकि परिजनों ने बच्चे को निर्मम तरीके से हत्या कर देने का आरोप लगाया था।


इस मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक अपराजित लोहान ने अपर पुलिस अधीक्षक एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के साथ घटना स्थल पर पहुंच स्वयं तथा अधिकारियों के साथ हाॅस्टल के कमरा, दीवारों एवं फर्स की सुक्षमता से अवलोकन एवं जांच किया।
इस बात की जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक ने बताया कि साक्ष्यों के संकलन के लिए विधि विज्ञान प्रयोगशाला (एफ एस एल)की टीम को बुलाया गया और मौके पर महत्त्वपूर्ण वैज्ञानिक साक्ष्य एकत्रित किया गया है ताकि मृत्यु की सही कारणों की जांच की जा सके।
वहीं उन्होंने बताया कि साक्ष्यों के साथ किसी प्रकार की छेड़छाड़ न हो इसके लिए पुलिस प्रशासन ने हाॅस्टल को पहले से ही सील कर दिया गया है। वहीं मृतक छात्र के शव को विस्तृत रूप से जांच हेतु पहले ही पी एम सी एच पटना भेज दिया गया है। हालांकि उन्होंने बताया कि घटना के दिन ही हाॅस्टल संचालक को हिरासत में लेकर पुछताछ जारी है।


उन्होंने बताया कि मृतक छात्र के पिता के लिखित आवेदन के आलोक में कड़ौना थाना में सुसंगत धाराओं एवं पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर वैज्ञानिक तरीके से अनुसंधान जारी है। उन्होंने स्पस्ट रुप से बताया कि इस मामले का निष्पादन वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर प्राथमिकता के साथ किया जा रहा है, और आश्वस्त किया कि दोषियों को चिन्हित कर जल्द ही सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।