रामपुर मनिहारान/सहारनपुर/उप्र/श्री दिगंबर जैन पाठशाला के नवीनीकरण के बाद हुआ भव्य पुनरुद्घाटन

Breaking news News उत्तरप्रदेश

रामपुर मनिहारन 5 मई
कस्बे में स्थित 100 वर्ष पुराने दिगंबर जैन पाठशाला के नवीनीकरण का कार्य पूर्ण होने पर मुख्य अतिथि रामभरोस शरण और विनोद गुप्ता चैरिटेबल फाउंडेशन के चेयरमैन आशुतोष दयाल शर्मा ने रिबन काटकर स्कूल का पुनरुद्घाटन किया।

रिपोर्ट वैभव गुप्ता।

विद्यालय के पूर्व छात्र रहे विनोद गुप्ता ने अपनी मातृभूमि के प्रति स्कूल भवन का जीर्णोद्धार कराया है, जिसमें अब छात्रों के लिए बैठने की उचित व्यवस्था, पेयजल, कंप्यूटर तकनीक और आधुनिक शैक्षणिक सुविधाएँ उपलब्ध हैं। इस अवसर पर संयुक्त मजिस्ट्रेट ने विनोद गुप्ता की इस नेक पहल की सराहना करते हुए स्कूल प्रबंधक विरेश जैन और उनकी कमेटी को बधाई दी। विनोद गुप्ता ने भावुक होते हुए अपनी पुरानी यादें साझा कीं और छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना की, जबकि आशुतोष दयाल शर्मा के दिशा-निर्देशों में यह निर्माण कार्य संपन्न हुआ। प्रबंधक विरेश जैन और आयुष जैन ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया और रामरति एजुकेशन की प्रेजीडेंट श्रीमती राजकमल सक्सेना व स्टाफ के सहयोग की सराहना की। कार्यक्रम में विनोद गुप्ता वासुदेवा, सतीश, हिलेरी क्लिंटन नर्सिंग स्कूल के प्रधानाचार्य डॉ. सनीश वीएम, श्रीमती वीनू शर्मा सहित जैन समाज के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।