
सहारनपुर गंगोह नगर में भारत तिब्बत सहयोग मंच के 28वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में जिला सहारनपुर कार्यकारिणी द्वारा जिला कार्यालय, नारायण सिंह बिल्डिंग, गंगोह पर शरबत वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर भागीदारी करते हुए शरबत वितरण कर सेवा भाव का परिचय दिया। चीन की सीमा चीन की दीवार बाकी सब कब्जा है चीनी समान का बहिष्कार करो तिब्बत छोड़ों के नारे लगाए इस अवसर पर उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने भारत-तिब्बत मैत्री को सुदृढ़ करने तथा तिब्बत की स्वतंत्रता के समर्थन का संकल्प दोहराया। कार्यक्रम के दौरान संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने पर भी जोर दिया गया। कार्यक्रम में प्रांत महामंत्री डॉ. जयराज जादौन, प्रांतीय उपाध्यक्ष मनोज चौधरी,जिला अध्यक्ष अरविंद बालियान जिला उपाध्यक्ष डॉ.गोविंद बटार, मांगेराम सैनी गगन गर्ग, प्रवेश बटार, तीर्थ चौधरी, आर्य बालियान, दिग्विजय सैनी, सूर्यप्रताप बलियान, मदन चौधरी सहित अनेक कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।

अंत में सभी ने संगठन की मजबूती एवं राष्ट्रहित में निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया।
ब्यूरो चीफ तीर्थ चौधरी
