
– क्लब अध्यक्ष व पूर्व अध्यक्ष को मिला इंटरनेशनल अवार्ड
मोतिहारी, राजन द्विवेदी।
लायंस इंटरनेशनल 322 ई के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन प्रदीप खेतान ने ईस्ट चम्पारण लायंस क्लब का ऑफिशियल विजिट व मीटिंग रुद्रा रेजेंसी के सभा कक्ष में किया | सर्व प्रथम क्लब अध्यक्ष ला.अशोक जायसवाल ने मीटिंग शुरू करने का आदेश देते हुए संचालन के लिए ला. सुधीर गुप्ता को अधिकृत किया । अमरनाथ साहू के द्वारा ध्वज बंदना के साथ मीटिंग शुरू हुई। कार्यक्रम में डिस्ट्रिक्ट कैबिनेट सचिव किशन बजोरिया, कैबिनेट ट्रेजरर सुकृति अग्रवाल, जीएमटी कोऑर्डिनेटर रचना खेतान ने भी भाग लेकर सभा को सम्बोधित किया। क्लब अध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष तथा पूर्व जिलापाल ला. विजय अग्रवाल ने अतिथियों को मोमेंटो के साथ पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। क्लब अध्यक्ष ने स्वागत संबोधन के साथ-साथ अपनी बातों को गवर्नर के सामने प्रस्तुत किया। जबकि क्लब सचिव ला. सच्चिदानंद पटेल तथा कोषाध्यक्ष ला. सुधांशु रंजन ने वर्तमान सत्र के किए गए कार्यों तथा आय -ब्यय का विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत किया।
रिपोर्ट प्रस्तुत होने के बाद गवर्नर ने ईस्ट चंपारण लायंस क्लब ने बेहतर कार्य करने के लिए क्लब सदस्यों को बधाई तथा धन्यवाद दिया।

दूसरी ओर गवर्नर ने लायंस इंटरनेशनल अध्यक्ष के द्वारा भेजे गए अवार्ड को क्लब अध्यक्ष ला. अशोक जायसवाल तथा पूर्व अध्यक्ष ला.सुजीत कुमार सिंह को प्रदान किया। जबकि ला. बिनय सिंह को क्लब में 35 साल पूरा करने पर प्रशस्ति पत्र प्रदान करते हुए उपस्थित सदस्यों को पिन लगाकर सम्मनित किया। धन्यवाद ज्ञापन डॉ. परवेज अज़ीज ने किया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ संपन्न हुआ।
