रामपुर मनिहारान/सहारनपुर/उप्र/व्यापारियों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, नगर की पांच प्रमुख समस्याओं के समाधान की उठाई मांग

Breaking news News उत्तरप्रदेश

रामपुर मनिहारान। नगर के व्यापारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने उपजिलाधिकारी रामपुर मनिहारान को ज्ञापन सौंपकर नगर की विभिन्न जनसमस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की।

रिपोर्ट वैभव गुप्ता।

ज्ञापन में शहरी पुल के आसपास लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं पर चिंता जताते हुए वहां पुलिस की नियमित ड्यूटी लगाने तथा स्कूली बच्चों की सुरक्षा के लिए भारी वाहनों के संचालन पर प्रभावी नियंत्रण की मांग की गई। इसके अलावा नया बाजार से गुजरने वाले भारी वाहनों पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने, नगर में सार्वजनिक शौचालय का निर्माण कराने, रामलीला भवन तिराहे पर लंबे समय से खराब पड़ी हाईमास्ट लाइट को ठीक कराने तथा रेलवे ओवरब्रिज की सर्विस रोड को व्यवस्थित कर यातायात के लिए सुचारु रूप से चालू कराने की मांग भी रखी गई। व्यापारियों ने कहा कि इन समस्याओं के समाधान से आम जनता और व्यापारियों को बड़ी राहत मिलेगी। ज्ञापन देने वालों में प्रदेश उपाध्यक्ष रवि कुमार, अनूप सिंह सैनी, भूपेंद्र राणा, धर्मेंद्र तोमर, संदीप कुमार, पलविंदर सिंह, रविंद्र चेयरमैन, संजय गुप्ता, अंकित जैन, मनोज शर्मा, विपिन कुमार, राहुल रोहिल्ला और सूरज प्रजापति सहित अन्य व्यापारी मौजूद रहे।