रामपुर मनिहारान/सहारनपुर/उप्र/गोचर महाविद्यालय के 9 छात्रों का BASF कंपनी में इंटर्नशिप के लिए चयन

Breaking news News उत्तरप्रदेश

रामपुर मनिहारान 31 जुलाई
गोचर महाविद्यालय के प्रशिक्षण एवं सेवायोजन सेल की ओर से आयोजित कैंपस इंटरव्यू में बी.एस.ए.अफ कंपनी ने इंटर्नशिप के लिए छात्रों का चयन किया गया।

रिपोर्ट वैभव गुप्ता।

प्रशिक्षण एवं सेवायोजन सेल के संयोजक प्रो. राजबीर सिंह ने बताया कि इंटरव्यू के बाद महाविद्यालय के 9 छात्रों का चयन किया गया है उन्होंने जानकारी दी कि चयनित विद्यार्थियों को कंपनी के नियमानुसार 9000 से 10000 रुपये प्रतिमाह मानदेय प्रदान किया जाएगा कैंपस इंटरव्यू में कंपनी की ओर से डॉ. ए.के. सिंह और अमित कुमार शर्मा ने अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लिया इस आयोजन को सफल बनाने में सहसंयोजक डॉ. विपिन कुमार और श्री सुशील कुमार का योगदान रहा महाविद्यालय के उप-प्राचार्य डॉ. जे.पी. सिंह ने चयनित छात्रों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।