अस्थाई अतिक्रमण कारियों को चिन्हित कर कार्रवाई तेज करें: डीएम

Breaking news News बिहार
  • छतौनी में जाम की समस्या को लेकर पदाधिकारियों व नगर निगम पार्षदों संग की समीक्षा बैठक

मोतिहारी, राजन द्विवेदी।

शहर के छतौनी चौक पर लगने वाले भीषण जाम की समस्या को देखते हुए आज नगर निगम, मोतिहारी के सभाकक्ष में जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक हुई। जिसमें पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात, मोतिहारी नगर निगम के नगर आयुक्त, सदर अनुमण्डल पदाधिकारी, सदर अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी, अंचलाधिकारी सदर तथा सभी थाना प्रभारियों के साथ उप महापौर डॉ लाल बाबू प्रसाद एवं संबंधित वार्ड पार्षदों की उपस्थिति रही।
उक्त समीक्षा बैठक में संबंधित वार्ड पार्षदों के दिए सुझाव के आलोक में छतौनी चौक पर लगने वाले सभी अस्थायी ठेला एवं दुकानों को बेतिया रोड में शिफ्ट करने का निदेश दिया गया। अंचलाधिकारी, सदर मोतिहारी को निर्देशित किया कि विभागीय अमीन द्वारा स्थायी एवं अस्थायी अतिक्रमण को चिन्हित करते हुए नगर निगम के सहयोग से संबंधित स्थल को अतिक्रमण मुक्त किया जाए। ताकि सभी अस्थायी दुकान तथा ठेलावाले को शिफ्ट किया जा सके। भविष्य में उक्त स्थल पर अतिक्रमण ना हो इसको लेकर मोतिहारी नगर निगम को निर्देश दिया कि उक्त स्थल पर प्रतिदिन नजर रखे और अतिक्रमण अभियान चलाना सुनिश्चित करें।