उप्र/सहारनपुर/डीएम ने निर्माणाधीन मां शाकुंभरी विश्वविद्यालय का निरीक्षण किया।

Breaking news उत्तरप्रदेश




प्रथम चरण का कार्य लगभग पूरा मिला।
विश्वविद्यालय के मुख्य प्रवेश द्वार को 15 दिन में पूर्ण करने के निर्देश दिये।



ब्यूरो चीफ सहारनपुर।


सहारनपुर जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चन्द्र ने निर्माणाधीन मां शाकुंभरी देवी विश्वविद्यालय का निरीक्षण कर कार्य की प्रगति की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि विश्वविद्यालय का अकैडमिक, एडमिनिस्ट्रेटिव ब्लॉक, वीसी आवास, ब्वॉयज एवं गर्ल्स हॉस्टल सहित प्रथम चरण में होने वाले सभी कार्य लगभग पूर्ण हो गए हैं। बचे हुए कार्यों को गुणवत्तापरक एवं शीघ्रता से करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान देखा कि विश्वविद्यालय के मुख्य द्वार का कार्य प्रगति पर है। जिस पर जिलाधिकारी ने 15 दिन में गेट के कार्य को पूर्ण करने के निर्देश दिए।
डॉ0 दिनेश चन्द्र ने विश्वविद्यालय परिसर में अधिक से अधिक पौधरोपण करने के निर्देश दिए। उन्होंने विश्वविद्यालय के वातावरण को और सुंदर एवं स्वस्थ बनाने के लिए सौंदर्यीकरण करने के लिए कहा। डीएम ने बताया कि विश्वविद्यालय में शैक्षणिक सत्र का संचालन निरंतर किया जा रहा है।
जिलाधिकारी ने कहा कि शासन के उच्च निर्देशों के क्रम में विगत कुछ माह में विश्वविद्यालय का निर्माण कार्य तेजी से हुआ है। प्रदेश के जिलों के अलावा हिमाचल, उत्तराखंड, हरियाणा, एवं आस पास के क्षेत्रों के छात्रों को पढ़ाई में इससे बहुत सुविधा मिलेगी।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी सुमित राजेश महाजन सहित कार्यदायी संस्था के पदाधिकारी उपस्थित रहे।