पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार सभी थाना के अध्यक्ष के उपस्थिति में त्वरित गति से कांडों का निष्पादन।

Breaking news News बिहार

जहानाबाद (बिहार) से ब्यूरो चीफ मनोहर सिंह का रिपोर्ट।

जहानाबाद -जिले में अपराध निय॑त्रित करने एवं कांडों का किया करने हेतु पुलिस अधीक्षक अपराजित लोहान ने कड़ा रुख अख्तियार किया है।इस सन्दर्भ में पुलिस अधीक्षक ने जिले के सभी थानों में लम्बित कांडों का निष्पादन हेतु निर्देश जारी किया है। उन्होंने अपने निर्देश में स्पष्ट रूप से कहा है कि पिड़ित परिवार को यथा शीघ्र न्याय मिले पुलिस का प्रथम प्रयास अतिआवश्यक है।


इसी कड़ी में बीते मंगलवार की रात्रि में पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार एक विशेष अभियान चलाया गया, जिसमें लम्बित कांडों के त्वरित निष्पादन हेतु सभी थानों के अनुसंधान कर्ता ने कांड दैनिकी का लेखन पुरी पारदर्शिता एवं तत्परता के साथ किया गया।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इस तरह के कार्यवाही का मुख्य उद्देश्य अनुसंधान में पारदर्शिता एवं त्वरित निष्पादन सुनिश्चित करना है।
वहीं अपराध निय॑त्रण एवं पिड़ित परिवार को समय पर न्याय मिल सके।