रामपुर मनिहारान/सहारनपुर/उप्र/भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) की आयोजित बैठक में किसानों की समस्याओं को लेकर विचार विमर्श किया गया। बाद में प्रदेश के मुख्यमंत्री के नाम सम्बोधित एक ज्ञापन एसडीएम को सौंपा।

Breaking news News उत्तरप्रदेश



रिपोर्ट वैभव गुप्ता।


शुक्रवार को भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं की बैठक तहसील परिसर में मुख्य अतिथि संगठन के जिला अध्यक्ष नरेश कुमार स्वामी व ब्लाक अध्यक्ष चौधरी धर्मवीर गुर्जर के नेतृत्व में आयोजित की गई। बैठक में किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर गम्भीरता से विचार विमर्श किया गया। बाद में प्रदेश के मुख्यमंत्री के नाम सम्बोधित एक ज्ञापन एसडीएम डॉ पूर्वा शर्मा को सौंपा। जिसमें कहा कि किसानों के सभी कर्ज माफ किये जाएं। गत वर्ष के गन्ने की फसल के बकाया भुगतान किया जाये।बाजारों में नकली कीटनाशक दवाओं की बिक्री पर प्रतिबंध लगाया जाये। एमएसपी कानून लागू किया जाए। आवारा पशुओं को पकड़वाकर गौशाला में भिजवाया जाए इसके अलावा किसानों का उत्पीड़न बन्द किया जाये।हाइवे ब्रिज का शीघ्र निर्माण कार्य पूरा कराया जाए।कस्बे के बाजारों में व्यापारियों द्वारा किये गए अतिक्रमण को हटाने का अभियान चलाया जाए। गांव सलेमपुर में बंद पड़ी सरकारी आटा चक्की को सुचारू रूप से चलाया जाए। गाँव मुकंदपुर से सलेमपुर तक नहर के पुल तक सड़क को ठीक कराया जाए। इस दौरान चौधरी ग़ालिब प्रधान, सन्नी चौधरी, अनिल चौधरी, विजयपाल,ऋषिपाल आदि मौजूद रहे।