
पुलिस अधीक्षक ने कहा ए टी एम के पास संदिग्ध व्यक्ति पर रखे नजर, पुलिस को तत्काल करें सुचित।
जहानाबाद (बिहार) से ब्यूरो चीफ मनोहर सिंह का रिपोर्ट।
जहानाबाद -जिले के ए टी एम के पास आज-कल वैसे लोग ताक में लगें रहते हैं,कि यदि किसी का ए टी एम कार्ड किसी कारणवश ए टी एम में फ॑स जाएं तो, मुर्ख बना या यों कि मददगार बन जाता है, और फिर उनका बैंक बैलेंस का भारी नुक्सान हो जाता है।
इसी कड़ी में जिले के अम्बेडकर चौक स्थित एस बी आई बैंक ए टी एम में कार्ड फ॑स गया, और वहां मददगार (ठग) ए टी एम कार्डधारी के एकाउंट से करीब 4 लाख 82 हजार रूपए का चंपत लगा दिया।
मिली जानकारी के अनुसार नगर थाना क्षेत्र के ग्राम इरकी निवासी कन्हाई चौधरी के पुत्र कमलेश कुमार बीते गुरुवार को अम्बेडकर चौक स्थित एस बी आई ए टी एम से पैसा निकासी कर रहे थे,इसी क्रम में उसका ए टी एम कार्य मशीन में फ॑स गया,तभी वहां मौजूद एक अज्ञात युवक ने कमलेश को एक नम्बर पर फ़ोन करने एवं मशीन में कार्ड फ॑से रहने की सलाह दी।इस बात को सही मानते हुए कमलेश ने जब फोन किया तो उसे तत्काल इंजिनियर भेजने की बात कही गई। लेकिन कुछ देर तक कोई नहीं आया तो पुनः फोन किया, लेकिन मोबाइल स्विच ऑफ हो गया। इतने में कमलेश के घर से फोन आया कि उसके एकाउंट से 4 लाख 82 हजार रुपए निकल गया है। पैसा निकलने की खबर मिलते ही कमलेश कुमार तत्काल साईबर थाना पहुंच मामले की जानकारी देते हुए कारवाई हेतु गुहार लगाई, परंतु साईबर थाना बताया गया कि यह मेरे अधिकार क्षेत्र से बाहर हैं।
पिड़ित ने पुलिस अधीक्षक अपराजित लोहान से मिलकर लिखित आवेदन दिया,और सारी बातों से अवगत कराया। पुलिस अधीक्षक ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल अम्बेडकर चौक स्थित ए टी एम मशीन के पास पहुंच , जहां ए टी एम मशीन में कोई कार्ड नही बरामद हुआ। वहीं उन्होंने बताया कि मुझे जन संवाद के तहत मामला की जानकारी हुई, तो छानबीन हेतु स्थल पर पहुंच मामले की जानकारी प्राप्त कर रहा हूं, वहीं एस बी आई शाखा प्रबंधक को बुला सारी बातों से अवगत कराते हुए जिस खाते में पैसा गया है,उसपर कारवाई करने की बात कही। वहीं उन्होंने बताया कि साईबर पुलिस उपाधीक्षक के नेतृत्व में एक टीम का गठन कर, साइबर ठगों की पहचान करने एवं गिरफ्तार करने की आदेश निर्गत किया गया है।
वहीं आम जनों से अपील किया है कि यदि इस तरह की घटना घटती है तो तत्काल इसकी सुचना पुलिस को दे,या सम्बंधित शाखा प्रबंधक को देने की बात कही है।
वहीं आम लोग भी इस तरह की घटना से काफी दहशत में हैं।
