चंपारण की खबर::सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने और युवक को बंधक बनाने के मामले में चार गिरफ्तार

Breaking news News बिहार बिहार

बेतिया, प्रतिनिधि।

जिले के बैरिया थाना क्षेत्र पातु छापर गांव में एक नाबालिग लड़की के प्रेम प्रसंग में अगवा करने की अफवाह फैलाने एवं अफवाह के चक्कर में ग्रामिणों द्वारा एक युवक को बंधक बनाए जाने के मामले को पुलिस ने बड़ी सूझबूझ दिखाते हुए सुलझा लिया है। जिससे एक बड़ी घटना होते-होते बच गई। वहीं इस घटना में सांप्रदायिक सौहार्द बिगड़ने के आरोप में चार युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया गया है। साथ ही बंधक बनाए एक युवक को भी छुड़ा लिया और गायब लड़की भी उसके रिश्तेदार के घर से बरामद कर ली गई है। पुलिस की यह पूरी कार्रवाई एसपी डॉ शौर्य सुमन के निर्देशन में हुई। एसपी की सूझबूझ से एक गंभीर घटना को समय रहते टाल दिया गया।
इस पूरी कार्रवाई में सदर 2 डीएसपी, रजनीकांत प्रियदर्शी के साथ बैरिया थानाध्यक्ष प्रमोद यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही। जिन्होंनेआक्रोशित भीड़ के बीच पहुंचकर न केवल युवक की जान बचाई, बल्कि स्थिति को भी नियंत्रण में कर लिया।
जानकारी के अनुसार,फातू छप्पर में एक युवक को ग्रामीणों ने बंधक बना लिया था। घटना की गंभीरता को देखते हुए थानाअध्यक्ष प्रमोद यादव दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्हें आक्रोशित ग्रामीणों के कड़े विरोध, अभद्र व्यवहार का भी सामना करना पड़ा। ग्रामीणों ने पुलिस कार्य में बाधा उत्पन्न की। लेकिन पुलिस ने साहस का परिचय देते हुए युवक को सुरक्षित मुक्त कर लिया। जांच में यह बात सामने आई कि गांव की एक नाबालिक लड़की का सुबह से गायब होने का परिजनों ने प्रेम प्रसंग में अपहरण करने के जुर्म में एक युवक को बंधक बना लिया था। पुलिसअधीक्षक के निर्देश पर डीएसपी, रजनीश कांत प्रियदर्शी ने मामले की गहन जांच की। जिसमें पता चला कि लड़की अपने एक रिश्तेदार के घर चली गई थी, जिसे बाद में सुरक्षित बरामद कर लिया गया। इस मामले में पुलिस ने युवक को बंधक बनाने, सांप्रदायिक सौहार्द बिगड़ने का प्रयास करने और सरकारी कार्यों में बाधा डालने के आरोप में एक प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सतीश कुमार, राधेश्याम कुमार, राहुल कुमार, श्रीकांत कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।