डाककर्मी जितेंद्र कुमार के ठिकानों पर सीबीआई का छापा #नवादा स्थित घर की ली गई तलाशी

Breaking news News बिहार

डाककर्मी जितेंद्र कुमार के ठिकानों पर सीबीआई का छापा #नवादा स्थित घर की ली गई तलाशी



नवादा डाक विभाग में कार्यरत कर्मी जितेंद्र कुमार सीबीआई की जद में आ गए हैं। उनके ठिकानों पर सीबीआई की टीम ने दस्तक दिया है।

शुक्रवार 6 फरवरी की सुबह सीबीआई की टीम नवादा जिले के मुफस्सिल थाना इलाके के पकड़िया गांव स्थित आवास पर पहुंची। घर के चप्पे_चप्पे को सीबीआई टीम ने खंगाला हालांकि गांव स्थित ठिकाने पर सीबीआई को कुछ खास नहीं हाथ नहीं लगा।

सीबीआई द्वारा अन्य ठिकाने पर भी छापेमारी की सूचना है। बताया जा रहा है कि नवादा शहर और राजधानी पटना स्थित आवास की भी तलाशी ली गई है।

किस ठिकाने पर क्या कुछ पाया गया यह साफ नहीं हो सका है। लेकिन नवादा डाकघर से लेकर शहर के चौक_चौराहों पर इस रेड की चर्चा हो रही है।