पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर की जा रही कार्रवाई से अपराधियों में मची खलबली।

Breaking news News बिहार



जहानाबाद (बिहार) से ब्यूरो चीफ मनोहर सिंह का रिपोर्ट।

जहानाबाद -‌जिले में विधी व्यवस्था सुदृढ़ करने एवं अपराधियों की गिरफ्तारी एवं मादक पदार्थ कारोबारी के खिलाफ लगातार हो रही छापामारी से असमाजिक तत्वों एवं अपराधियों में खलबली मच गई है।
पुलिस अधीक्षक अपराजित लोहान ने जिले में पदभार ग्रहण करने के उपरांत, जिले में शांती व्यवस्था बनी रहने के उद्देश्य से सभी थाना का निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई का निर्देश जारी किया है,साथ ही साथ थाने के निरिक्षण के क्रम में ही थाना क्षेत्र के जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य लोग से सम्वाद कर पुलिस को सहयोग करने एवं समस्यायों को सुनने एवं यथा कारवाई करने का आम लोगों को भरोसा भी दिया जा रहा है।इसी क्रम में थाना अध्यक्षो को अपराधियों को गिरफतार करने तथा मादक पदार्थ कारोबारी के खिलाफ छापामारी करने का का निर्देश भी जारी किया है।जिसका प्रतिफल भी पुलिस को मिलता दिख रहा है।
इसी कड़ी में जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में बीते रात्रि छापामारी के क्रम में 15 आरोपियों को गिरफतार किया गया है।
इस बात की जानकारी प्रेस रिलीज कर पुलिस अधीक्षक ने जानकारी देते हुए बताया कि जिले के बराबर पर्यटक थाना में 12 द॑गा के आरोपी को गिरफतार किया गया, वहीं पाली थाना में 2 तथा नगर थाना में एक हत्या आरोपी को गिरफतार किया गया है। वहीं जानकारी देते हुए बताया कि चोरी के 02 मोटरसाइकिल एवं 01 टेम्पो सहित 03 चोरों को भी गिरफतार किया गया है। उन्होंने बताया कि वाहन चेकिंग अभियान के तहत् 1,20,000 रुपए भी चालान जूर्माना वसुली की गई है।