मुहर्रम पर को लेकर जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने संयुक्त रूप से किया शांति समिति की बैठक।

Breaking news News बिहार

शांति समिति की बैठक में नगर क्षेत्र के सम्मानित एवं राजनीतिक सदस्य भी रहे उपस्थित।

गलत अफवाह फ़ैलाने वाले एवं हुड़दंग मचाने वालों पर कड़ी नजर-जिला पदाधिकारी

जहानाबाद -मखदुमपुर से विकाश कुमार की रिपोर्ट।

जहानाबाद -मखदुमपुर –आगामी मुहर्रम पर को लेकर जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन काफी सतर्क एवं चौकन्ना है।इसी को लेकर आज मंगलवार को ग्राम फ्लेक्स भवन में जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने संयुक्त रूप से नगर क्षेत्र के सम्मानित सदस्यों एवं गणमान्य लोगों के साथ शांति समिति की बैठक की।
जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने सर्व प्रथम सभी उपस्थित लोगों एवं जिले वासियों को मुहर्रम पर्व की हार्दिक शुभकामना दी।
जिला पदाधिकारी ने बताई कि जिले के सभी थाना क्षेत्रों के अखाड़ा लाईसेंस धारकों को लाईसेंस निर्गत किया गया है, जो अपने अपने थाना अध्यक्षों से लाईसेंस प्राप्त कर ले।
वहीं उन्होंने बताई कि ताजीया लाईसेंस धारक निर्धारित समय एवं अपने रुट चार्ट के अनुसार ही जुलूस निकाले, तथा यदि निजी वोलंटियर है, तो उन्हें पहचान पत्र अवश्य होना अनिवार्य होगा। वहीं उन्होंने बताई कि यदि जुलूस के क्रम में यदि कोई विवाद उत्पन्न हो तो यथा शीघ्र मौजूद दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी से सम्पर्क करें,। उन्होंने किसी भी परिस्थिति हो तो तत्काल जिला निय॑त्रण कक्ष के मो न 9031826353,9031826354 एवं 9473191254 पर तत्काल सुचित करे।
जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जुलूस में डी जे पर प्रतिबंध लगाया गया, यदि डी जे का इस्तेमाल किया गया, तो निरोधात्मक कार्रवाई की जाएंगी।


वहीं उन्होंने बताया कि दिए गए सभी निर्देशों को अक्षरह पालन करेंगे। उन्होंने बताया कि सभी प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया गया है कि किसी भी स्तर पर शिथिलता, लापरवाही एवं कोताही बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। वहीं उन्होंने बताया कि अफवाह फ़ैलाने वालों एवं हुड़दंग मचाने वालों पर कड़ी निगरानी रखने एवं तत्काल निरोधात्मक कार्रवाई करने का आदेश निर्गत किया गया है। वहीं सभी पदाधिकारियों को आपस में निरंतर समन्वय बनाए रखने का आदेश निर्गत किया गया है।
बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक, अनुमंडल पदाधिकारी राजीव रंजन सिन्हा, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी -2 घोषी,जिले के सभी वरिय पदाधिकारी एवं पुलिस निरीक्षक एवं सभी थाना अध्यक्षों सहित अन्य गणमान्य लोग एवं राजनीतिक नेता गण उपस्थित रहे।