बड़ा ही दर्दनाक घटना से मौत एक होनहार बच्ची के होने से गांव में पसरा सन्नाटा।

Breaking news News बिहार



पटना हास्टल में रह मेडिकल की तैयारी कर रही छात्रा की मौत से परिजनों में मचा कोहराम।

जहानाबाद -रतनी से धीरेन्द्र कुमार की रिपोर्ट।

जहानाबाद -रतनी -एक बड़ी ही सनसनीखेज खबर से आम आवाम में मातम छा गया, जहां एक छात्रा पटना के गर्ल्स हॉस्टल में रहकर मेडिकल की तैयारी कर रही थी, जिसे स॑देहात्मक स्थिति में मौत हो जाने की खबर लगते ही पुरा गांव में मातम छा गया।
बताया जाता है कि जहानाबाद जिले के शकूराबाद थाना क्षेत्र स्थित ग्राम पतिआवाॅ की रहने वाली छात्रा पटना स्थित शम्भू गर्ल्स हॉस्टल में रहकर मेडिकल की तैयारी कर रही थी।
मिली जानकारी के अनुसार छात्रा के परिजन जहानाबाद में एक किराए के मकान में रहते थे।छात्रा के पिता एक उच्च विद्यालय में सहायक के पद पर कार्यरत हैं जिनकी मात्र एक पुत्री एवं एक पुत्र हैं।पुत्री बड़ी ही शालीन एवं आज्ञाकारी तथा पढ़ने में तेज रहने के फलस्वरूप पटना के शम्भू गर्ल्स हॉस्टल में रहकर मेडिकल की तैयारी कर रही थी। जिसका निधन इलाज के क्रम में पटना के मेदांता अस्पताल में स॑दिग्ध स्थिति में हो गई।
वही परिजनों ने गम्भीर आरोप लगाते हुए गर्ल्स हॉस्टल संचालक पर कारवाई करने की मांग किया है। उन्होंने आरोप लगाया है कि मेरी बच्ची के साथ जबरदस्ती कर उसके साथ गलत काम किया गया है। चुकी बच्ची के शरीर पर खरोंच के निशान देखा गया है। यही नहीं बिना परिजन के सुचना दिए हास्टल के रुम का दरवाजा तोड़ निजी अस्पताल में इलाज हेतु भर्ती करा, सुचना दी कि लड़की को ठंड लग गया है। वही जब लड़की की स्थिति बिगड़ी तो परिजनों ने वेदांता अस्पताल में लाया, जहां बीते रविवार यानी 11/1‌को मौत हो गई।
मौत की खबर लगते ही परिजनों का ग़ुस्सा उभर गया, और बच्ची के साथ हुई घटना को लेकर न्याययिक जांच की मांग करते हुए हास्टल संचालक को गिरफ्तार करने की मांग किया है। वही परिजनों ने बताया कि हालांकि घटना बीते 6 जनवरी की है, वही उन्होंने बताया कि स्थानीय थाना की पुलिस भी कोई कार्रवाई न करने से शक और बढ़ गया है।
अब यहां सवाल उठता है कि सरकार द्वारा कहा जाता है कि बेटी बचाओ,बेटी पढ़ाओ तो आखिर किस तरह बेटी पढ़ेगी,जब वो कही सुरक्षित नहीं है।सवाल उठता है कि आखिर पुलिस कार्रवाई करने से क्यों हिचक रही है? क्या शम्भू गर्ल्स हॉस्टल से पुलिस को सांठगांठ है? आखिर छात्रा के साथ हुई घिनौना हरकत का जिम्मेवार कौन है? पुलिस अब-तक गर्ल्स हॉस्टल संचालक को गिरफ्तार क्यों नहीं कर रही है?इस तरह ढेरों सवाल उत्पन्न हो रहे कि आखिर कब तक पढ़ने वाली छात्राओं के साथ अन्याय होता रहेगा?
पुलिस अधीक्षक से परिजनों ने गुहार लगाई है कि यथा शीघ्र आरोपी को गिरफ्तार किया जाए और यदि बच्ची के साथ न्याय नहीं हुआ तो सड़कों पर उतरने को वाध्य होना पड़ेगा।