जिला आपूर्ति कार्यालय में प्रतिनियुक्त लिपिक रामधनी मांझी की असामायिक निधन पर शोक।

Breaking news News बिहार



जिला समाहरणालय में लिपिक की असामायिक निधन पर दो मिनट का मौन रख दी गई श्रद्धांजलि।

जहानाबाद (बिहार) से ब्यूरो चीफ मनोहर सिंह का रिपोर्ट।

जहानाबाद -जिला समाहरणालय में उस वक्त शोक की लहर दौड़ पड़ी,जब अंचल कार्यालय, जहानाबाद के निम्न वर्गीय लिपिक रामधनी मांझी (वर्तमान में जिला आपूर्ति कार्यालय, जहानाबाद में प्रतिनियुक्त) का असामायिक निधन की खबर लगी। बीते दिनांक 11 जनवरी, 2026 को स्व मांझी को अचानक हार्ट अटैक के फलस्वरूप असामयिक निधन हो गया। मांझी एक कर्तव्यनिष्ठ एवं कुशल कर्मी के रूप में जाने जाते थे।
उनके निधन की खबर लगते ही जिला कार्यालय में शोक की लहर दौड़ पड़ी। वही आज, दिनांक 12 जनवरी, 2026 को समाहरणालय परिसर में अपर समाहर्ता विशेष कार्यक्रम, जहानाबाद, तेज नारायण राय,अपर समाहर्ता विभागीय जाँच, जहानाबाद, विनय कुमार सिंह एवं अन्य अधिकारियों व कर्मियों द्वारा दिवंगत आत्मा के सम्मान एवं शांति हेतु 02 मिनट का मौन रखकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।



वही जिला पदाधिकारी ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि मांझी का निधन जिला प्रशासन के लिए एक अपूरणीय क्षति है। उन्होंने प्रार्थना की कि ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और उनके परिजनों को इस कठिन समय एवं अपार दुख को सहने की शक्ति दें।