रामपुर मानिहारनकृष्णचंद सैनी ने कहा कि रक्तदान ऐसा महान दान है जो दूसरों का जीवन बचा सकता है।रक्तदान से रक्तदाता को कोई परेशानी भी नहीं होती।स्वस्थ लोगों को रक्तदान करते रहना चाहिए।

Breaking news News उत्तरप्रदेश

रिपोर्ट वैभव गुप्ता।

दो क़दम सफ़लता की ओर सामाजिक संस्था द्वारा रक्तदान शिविर व नेत्र शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन राज्यमंत्री जसवंत सैनी के प्रतिनिधि कृष्णचंद सैनी ने किया।शिविर में 20 से अधिक लोगों ने रक्तदान किया।शिविर में 8 रोगियों को मोतियाबिंद के ऑपरेशन के लिए चयनित किया गया तथा 250 से अधिक लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।
कृष्णचंद सैनी ने कहा कि रक्तदान ऐसा महान दान है जो आपात स्थिति में किसी दूसरे की जान बचा सकता है।उन्होंने कहा कि रक्त कोई कम्पनी नहीं बनाती ये ईश्वर मनुष्य के शरीर मे बनाता है इसलिए प्रत्येक स्वस्थ मनुष्य को रक्तदान करना चाहिए और दूसरों को भी रक्तदान करने के लिए प्रेरित करना चाहिए।वरिष्ठ समाजसेवी नसीम आज़ाद ने कहा कि रक्तदान मानव सेवा का श्रेष्ठ माध्यम है।जो किसी भी जाति और धर्म से ऊपर उठकर है।उन्होंने कहा कि रक्तदाता को रक्तदान करने से कोई भी परेशानी नहीं होती।
शिविर संयोजक वरिष्ठ पत्रकार दानिश खान ने सभी का आभार प्रकट करते हुए कहा कि रक्तदान से किसी का जीवन बचा लेना मानवता है और मानवता से बढ़कर कुछ नहीं होता।रक्तदान से की जानी वाली सेवा का कोई विकल्प नहीं है।सभी स्वस्थ लोगों को रक्तदान करना चाहिए इससे शरीर में कमी नहीं आती।
इस दौरान दीपक सैनी, हाफ़िज़ मोहम्मद काज़िम,दिलशाद,श्रॉफ चैरिटी हॉस्पिटल से प्रोजेक्ट मैनेजर युवराज सिंह, सीनियर अधिकारी दीपक रावत,अमित कुमार, नन्द किशोर,सुरेंद्र कश्यप,राखी,शालिनी, मनीषा, ईशु, नवदीप शर्मा आदि काफी लोग मौजूद रहे।