चोरों का आतंक,एक ही रात में दो घरों में मचाया उत्पाद, लाखों रुपए की नगद सहित जेवरात चुरा कर ले भागने में रहा सफल।

Breaking news News बिहार

जहानाबाद -मखदुमपुर से विकाश कुमार की रिपोर्ट।

जहानाबाद -मखदुमपुर -जिले के मखदुमपुर प्रखंड क्षेत्र के टेहटा थाना निवासी मिथलेश प्रसाद एवं शेखर प्रसाद के यहां एक ही रात दो घरों में चोरी की घटना से इलाके में दहशत का माहौल बन गया है। अज्ञात चोरों ने मिथिलेश प्रसाद एवं उदय प्रसाद के घरों को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये मूल्य के सोने चांदी के जेवरात सहित नगद रुपए ले भागने में सफल रहा।घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है।


जानकारी के अनुसार मिथिलेश प्रसाद कृषि विभाग से सेवानिवृत्त हैं। चोरों ने उनके घर के पीछे की खिड़की तोड़कर अंदर प्रवेश किया और कमरे में रखे सामान को लेकर फरार हो गए। वहीं दूसरी घटना उदय प्रसाद के घर में हुई, जो पीएचईडी विभाग से सेवानिवृत्त हैं। बताया जाता है कि उनका गांव में दो मकान है। दिन में वे पुराने मकान में रहते हैं, जबकि रात में परिवार के साथ नए मकान में सोने चले जाते हैं। बंद पड़े पुराने मकान का फायदा उठाकर चोरों ने मुख्य गेट का ताला तोड़ा और घर में घुसकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया।
थानाध्यक्ष ने बताया कि अब तक किसी भी पीड़ित द्वारा लिखित आवेदन नहीं दिया गया है। आवेदन मिलने के बाद ही चोरी गए सामान और नुकसान का सही आकलन हो सकेगा। प्रारंभिक जांच में बर्तन, कपड़े तथा कुछ नकदी एवं सोने चांदी के जेवरात चोरी होने की बात सामने आई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं से टेहटा और मखदुमपुर क्षेत्र के लोगों में भय का माहौल उत्पन्न हो गया है।