
केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री ने योजना का भव्य शुभारंभ कर,लाइव प्रसारण से आम लोगों को दिया संदेश।
जहानाबाद (बिहार) से ब्यूरो चीफ मनोहर सिंह का रिपोर्ट।
जहानाबाद – जिला समाहरणालय कक्ष में जिला पदाधिकारी, छिरिड• वाई भूटिया ने विकसित भारत – जी राम जी के शुभारंभ कार्यक्रम में वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से शामिल होकर केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री माननीय शिवराज सिंह चौहान के द्वारा प्रकाशित किया गया संदेशो को सुना ।

प्रसारण के उपरांत जिला पदाधिकारी ने बताई कि हमारे देश के लिए यह अत्यंत हर्ष और गर्व का विषय है कि देश के ग्रामीण विकास और रोजगार के क्षेत्र में एक नया स्वर्णिम अध्याय शुरू होने जा रहा है। ‘*विकसित भारत – जी राम जी योजना का भव्य राष्ट्रीय शुभारंभ कार्यक्रम आज 02 जुलाई 2026 को सीधे मुक्कावारिपल्ली (आंध्र प्रदेश) से लाइव प्रसारित किया गया जो केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री माननीय शिवराज सिंह चौहान के कर कमलों द्वारा शुभारंभ किया गया।
इस मौके पर लाइव प्रसारण कार्यक्रम में निदेशक डीआरडीए, निदेशक NEP, डीपीओ मनरेगा/VB -G RAM G, सहायक अभियंता, सभी कार्यक्रम पदाधिकारी, पंचायत रोजगार सेवक, डीआरडीए के कर्मी एवं पदाधिकारी तथा सभी प्रखण्ड के मनरेगा कर्मी उपस्थित रहे।
