
मोतिहारी, राजन द्विवेदी।
पूर्वी चंपारण जिले के रक्सौल में भारत-नेपाल सीमा पर तैनात SSB 47 वीं वाहिनी के जवानों ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। बिना वैध वीजा के भारत में घुसने की कोशिश कर रहे 58 वर्षीय चीनी नागरिक याओ शुझांग को गिरफ्तार किया गया।
इमिग्रेशन चेकपोस्ट पर जांच के दौरान SSB जवानों को उसकी गतिविधि संदिग्ध लगी। दस्तावेज जांचने पर उसके पास चीन का पासपोर्ट तो मिला, लेकिन भारत का वीजा नहीं था। आरोपी शानदोंग, चीन का रहने वाला है।
गिरफ्तारी के बाद उसे हरैया थाना पुलिस को सौंप दिया गया। SSB और इमिग्रेशन विभाग अब जांच कर रहे हैं कि वह नेपाल के रास्ते भारत क्यों आना चाहता था और उसे सीमा तक कौन लाया।
SSB अधिकारियों के अनुसार, सीमा पर 24 घंटे कड़ी निगरानी रखी जाती है। वर्दीधारी और सादे कपड़ों में जवान हर आने-जाने वाले के दस्तावेज जांचते हैं। स्थानीय लोगों ने SSB की इस सतर्कता की सराहना की है।
बता दें ऊपकड़ा गया चीनी 58 वर्षीय याओ शुझांग, चीन के शानदोंग का निवासी है।
उस पर आरोप है कि बिना वैध वीजा भारत में प्रवेश की कोशिश की। इस दौरान SSB 47 वीं वाहिनी + इमिग्रेशन विभाग ने नियमित चेकिंग में दस्तावेज जांच के दौरान उसके पास से वीजा नहीं मिला।
जिसके बाद हरैया थाना पुलिस को सौंपा गया, पूछताछ जारी है।
